फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity: New zone created for Shahjahanpur, Pilibhit and Badaun

बिजली : शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं के लिए बना नया जोन

Sun, 15 Oct 2023 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 15 Oct 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Electricity: New zone created for Shahjahanpur, Pilibhit and Badaun
बरेली। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंधन ने विद्युत व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए एक नया जोन बनाया है। इसमें बरेली को अलग करते हुए पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं को शामिल किया है। यहां के लिए अलग से मुख्य अभियंता की नियुक्ति की जाएगी। प्रबंध तंत्र ने बरेली जोन की स्थिति खराब होने पर यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के चेयरमैन ने लखनऊ में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में बरेली जोन की वसूली और आपूर्ति पर असंतोष व्यक्त किया था। प्रबंध निदेशक से कहा था कि बरेली जाएं। शुक्रवार को एक नया जोन गठित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

पहले से संचालित जोन एक में बरेली नगर और देहात के सात लाख उपभोक्ता व विद्युत वितरण के आठ खंड शामिल होंगे। जोन दो में शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं के दस लाख उपभोक्ता और विद्युत वितरण 12 खंड शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली जोन में चीफ इंजीनियर के पद पर राजीव कुमार शर्मा तैनात हैं। एक और चीफ इंजीनियर और उनके स्टाफ की नियुक्ति जल्दी होगी। दोनों का मुख्यालय बरेली में ही रहेगा। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर निगरानी बढ़ेगी। बिलिंग की वसूली में भी तेजी आएगी।
मुख्य अभियंता राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि ऊर्जा निगम के यूपी में 25 जोन थे, जो बढ़कर अब 40 हो गए हैं। नया जोन बनने से व्यवस्था में सुधार आएगा और राजस्व वसूली में 25 फीसदी वृद्धि की जानी है।



शहर में दस नए ट्रांसफार्मर लगे, 48 एक महीने में लगेंगे
शहर की बिजली व्यवस्था को ठीक करने के लिए दस नए ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके हैं। एक महीने के भीतर 48 नए ट्रांसफार्मर और लग जाएंगे। अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल ने शनिवार को प्रस्तावित कार्यों की प्रगति समीक्षा की। बताया कि नगरीय क्षेत्र का विस्तार हो रहा है। लोड बढ़ रहा है, इसलिए ओवरलोडिंग हुई है। ओवरलोडिंग कम करने के लिए 186 ट्रांसफार्मरों की क्षमता में वृद्धि का प्रस्ताव है। इसमें 43 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed