फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electric engine ran at a speed of hundred from Kasganj to city station

सिटी स्टेशन से कासगंज तक सौ की स्पीड से दौड़ा इलेक्ट्रिक इंजन

Tue, 23 Jun 2020 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 02:34 AM IST
विज्ञापन
Electric engine ran at a speed of hundred from Kasganj to city station
कासगंज जंक्शन से बरेली सिटी पहुंचा इलेक्ट्रिक पावर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। कासगंज से सिटी स्टेशन तक सोमवार को ओएचई लाइन का ट्रायल किया गया। इस दौरान इलेक्ट्रिक इंजन सौ किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ा। इलेक्ट्रिक इंजन ने कासगंज से 106 किलोमीटर की दूरी 95 मिनट में तय की। ट्रायल सफल होने पर अब सीआरएस निरीक्षण होगा। जिसके बाद बरेली सिटी-कासगंज रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलने का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

कासगंज स्टेशन से इलेक्ट्रिक इंजन दोपहर 12.45 बजे चलकर 2.20 बजे सिटी स्टेशन पहुंचा। इसके लोको पायलट महादेव प्रसाद और सहायक लोको पायलट रंजन सिंह थे ।मंगलवार को एनई रेलवे मुख्यालय के मुख्य वितरण इंजीनियर सिटी स्टेशन-कासगंज सेक्शन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस ) का निरीक्षण करेंगे। रेल विकास निगम लिमिटेड के प्रबंधक कृष्ण मोहन विश्वकर्मा ने बताया कि सेक्शन पर 25 हजार वोल्ट का करंट दौड़ा दिया गया है। इलेक्ट्रिक ट्रायल में डीके शर्मा, अभिनव सिंह, चंदभानु, आदित्य गुप्ता, श्रीनिवास जेना आदि शमिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed