फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   election

एमएलसी चुनाव: चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस

Mon, 30 Nov 2020 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
election
election
लखीमपुर खीरी। स्नातक और शिक्षक चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। मतदान स्थल के साथ ही उसके आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके लिए 305 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक के लिए मतदान होगा। चुनाव शांतिपूर्वक निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। मतदान स्थल और उसके आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। एसपी विजय ढुल ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए 11 इंस्पेक्टर, 42 दरोगा, 106 सिपाहियों, 66 महिला आरक्षी और 80 होमगार्डों की ड्यूटी लगाई गई है। इन पुलिसकर्मियों को मतदान केंद्र, मतदेय स्थलों और उसके आसपास तैनात किया जाएगा। इसके अलावा सभी थाना प्रभारी भ्रमणशील रहकर हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। चुनाव ड्यूटी में लगाए गए सभी पुलिसकर्मी सोमवार को पुलिस लाइन में आमद दर्ज कराएंगे। उन्होंने बताया कि मतगणना लखनऊ में होगी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि चुनाव में गड़बड़ी फैलाने या अराजकता का माहौल पैदा करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। एसपी ने बताया कि पोलिंग पार्टियां राजकीय इंटर कॉलेज मैदन से सुबह नौ बजे रवाना होंगी। चुनाव ड्यूटी के दौरान सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मंगलवार शाम तक बंद रहेंगी शराब-बीयर की दुकानें
लखीमपुर खीरी। स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के चलते मंगलवार को मतदान कराया जाएगा, जिसको लेकर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने जिले की सभी शराब दुकानों को मतदान की समाप्ति से 48 घंटे पूर्व से मतदान की समाप्ति तक बंद करने का आदेश दिया है। 29 नवंबर की शाम पांच बजे से एक दिसंबर 2020 को मतदान की समाप्ति तक देसी शराब, विदेशी शराब, बीयर, माडल शाप, भांग की थोक एवं फुटकर दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा एफएल 07, बार, रेस्टोरेंट में भी शराब की बिक्री बंद रहेगी। डीएम ने चेतावनी दी है कि दुकानों की बंदी अवधि में आदेश का उल्लंघन करने वाले अनुज्ञापियों/दोषी व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1910 एवं लोक प्रतिनिधित्व 1951 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed