फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   election

नरियावल में नहीं, कमिश्नरी में बनेगा स्ट्रांग रूम

Tue, 10 Nov 2020 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
election
बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के बाद मतपेटियों को कमिश्नरी के स्ट्रांगरूम में रखा जाएगा। सोवमार को कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने अपर आयुक्त प्रशासन अरुण कुमार के साथ कार्यालय का निरीक्षण किया। नामांकन स्थल अपर आयुक्त न्यायालय परिसर की व्यवस्थाएं भी परखीं। उन्होंने परिसर के किसी कार्यालय को स्ट्रांग रूम बनाने संबंधी रिपोर्ट अपर आयुक्त प्रशासन से मांगी है।
विज्ञापन

शिक्षक निर्वाचन के लिए एक दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी। इसके लिए जिले में 23 और पूरे निर्वाचन क्षेत्र में 88 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। हालांकि, अब तक मतदान केंद्रों को निर्वाचन आयोग से मंजूरी नहीं मिली है। कुल 37,043 मतदाता मतदान करेंगे। बता दें कि अब तक नरियावल मंडी में स्ट्रांग रूम बनाया जाता रहा है, मगर इस साल कमिश्नरी में स्ट्रांग रूम बनाने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर की रेनू और बरेली के अभिषेक ने कराया नामांकन
शिक्षक निर्वाचन के लिए चल रहे नामांकन में सोमवार को शाहजहांपुर की रेनू मिश्रा और हाफिजगंज, बरेली के अभिषेक द्विवेदी ने नामांकन कराया। वहीं, भाजपा प्रत्याशी अमरोहा के डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, मोहल्ला दरबार कलां बरेली के डॉ. महताब अली, मुरादाबाद नवीन नगर के हेमराज सिंह, मोहल्ला कानूनगोयन बरेली के मुशर्रफ हफीज एडवोकेट ने पर्चा खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed