फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   election

सपा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

Sun, 08 Nov 2020 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
election
बरेली। शनिवार को सपा कार्यालय पर पार्टी की बैठक में एमएलसी चुनाव में जुटने की अपील से कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने एमएलसी संजय मिश्र से पूछा- वह छह साल में कितनी बार पार्टी कार्यालय आए। अब जब चुनाव सिर पर हैं तो उन्हें कार्यकर्ताओं की याद आई है। नामांकन में भी पार्टी के जिला संगठन की उपेक्षा की और अब संगठन का सहयोग भी चाहिए। तल्खी ज्यादा बढ़ी तो जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने हस्तक्षेप करते हुए कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए चुनाव में जुटने को कहा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी संजय मिश्र को फिर से जिताने का हम सभी संकल्प लें और इसे पूरा करने के लिए जुट जाएं। इस पर कई पदाधिकारियों के साथ ही कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट गया। उन्होंने एमएलसी से सवाल किया कि उनका कितने कार्यकर्ताओं से जुड़ाव है। छह साल में वह कितनी बार पार्टी कार्यालय आए हैं। विरोध बढ़ता देख जिलाध्यक्ष ने स्थिति संभाली। कहा, कोई भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता पार्टी से ऊपर नहीं है। सभी को पार्टी हित काम करना है। पार्टी के फैसले के खिलाफ न जाएं। यह अधिकार किसी को नहीं है। पार्टी प्रत्याशी को जिता कर भेजने की दिशा में कार्य करें।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व मंत्री अता उर रहमान, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, जिला प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी, जफर बेग, जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, शमीम अहमद, गौरव सक्सेना, रिहाना बी, भारती चौहान, दीप्ति पांडेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed