फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eight month old child sleeping between parents kidnapped in Bareilly

Bareilly: पति-पत्नी सुबह सोकर उठे तो उड़े होश, बीच में सो रहा बच्चा गायब, तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 15 Dec 2024 09:58 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बिथरी चैनपुर (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिथरी चैनपुर (बरेली) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 15 Dec 2024 09:58 PM IST
सार

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छानबीन की जा रही है। परिवार ने किसी से दुश्मनी से इनकार किया है।

विज्ञापन
Eight month old child sleeping between parents kidnapped in Bareilly
अगवा हुआ बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी थाना क्षेत्र के गांव कचौली से आठ महीने का बच्चा अगवा कर लिया गया। सुबह महिला सोकर उठी तो देखा कि बच्चा बिस्तर से गायब है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

गांव निवासी रवि कुमार ने बताया कि शनिवार रात वह और उनकी पत्नी मीना देवी बरामदे में पुआल पर सो रहे थे। उनके तीन बच्चे पति व पत्नी के बीच में सो रहे थे। सुबह पांच बजे जब मीना सोकर उठीं तो देखा कि सबसे छोटा बच्चा हिमांशु बिस्तर पर नहीं है। उन्होंने पति को जगाया। दंपती ने आसपास सभी जगह तलाश किया पर बच्चे का पता नहीं लगा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छानबीन की जा रही है। परिवार ने किसी से दुश्मनी से इन्कार किया है। पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

तांत्रिकों की जानकारी जुटा रही पुलिस
मां के पास से बच्चा गायब होने पर पुलिस को शक है कि कही बच्चे को कोई तांत्रिक तो नहीं ले गया। या किसी व्यक्ति ने तांत्रिक के कहने पर बच्चे को चुरा लिया है। इस लिहाज से कचौली व आसपास के गांव में झाड़फूंक करने वालों का भी पता निकाला जा रहा है।

पिछली साल पकड़ा था तेंदुआ
पुलिस को यह भी शक है कि बच्चे को कोई जानवर तो नहीं ले गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक करीब डेढ़ साल पहले इस गांव के पास से तेंदुआ पकड़ा गया था। ऐसे में पुलिस तेंदुआ व भेड़िया जैसे जानवरों के बारे में भी आशंकित है।

विज्ञापन

बेहद गरीब है परिवार
रवि कुमार राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करता है। परिवार बेहद गरीब है। घर में सोने के लिए चारपाई भी नहीं है, परिवार धान के पुआल पर सोता है। इनका घर गांव के बाहरी हिस्से में है जहां से खेत शुरू हो जाते हैं। घर में कमरे बरामदे के अलावा कोई दीवार या दरवाजा भी नहीं है।

बच्चा लापता होने की सूचना पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्चे की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे तलाश कर लिया जाएगा। - नितिन कुमार, सीओ हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed