फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eight ducks died in Hafizganj

हाफिजगंज में आठ बतखों की तड़पकर मौत

Wed, 20 Jan 2021 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Eight ducks died in Hafizganj
मरी पड़ीं बत्तखें। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बर्ड फ्लू की आशंका में पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

विज्ञापन
हाफिजगंज। दाना चुगते समय अचानक आठ बतखें तड़पकर मर गईं। बर्ड फ्लू के डर से कस्बे में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मरी हुई बतखों को गांव के बाहर कूड़े के ढेर पर फेंक दिया। सूचना पर पहुंची वनविभाग की टीम के बुलाने पर पहुंचे पशुु चिकित्सक ने मृत बतखों को पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई भेज दिया।
हाफिजगंज कस्बे के बाजार मोहल्ले में वहीं के रहीम शाह, बुंदा, इमरान आदि की बतखें मंगलवार सुबह मैदान में दाना चुग रही थीं। अचानक सरकारी नल के पास पहुंची इन बतखों में से आठ की तड़पकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव उठाकर कूड़े के ढेर पर फेंक दिए। कस्बे में खबर फैलने के बाद कुछ अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी गई। इस पर वन दरोगा माधो सिंह, वेदप्रकाश, असरफ आदि मौके पर पहुंचे और पड़ताल करने के बाद पशु चिकित्सक को बुला लिया। पशु चिकित्सक टीम के साथ पहुंचे और मरी हुई बतखों को उठवाकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई भेज दिया। सेंथल पशु चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

बतखों के शव के आने की जानकारी नहीं है। आईवीआरआई में मंगलवार को करीब साढ़े सात सौ सैंपल की जांच हुई। इनमें से एक भी केस बर्ड फ्लू के संक्रमण का सामने नहीं आया है। -डॉ. महेश चंद्र, संयुक्त निदेशक शिक्षा प्रसार, आईवीआरआई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed