{"_id":"69729d31f99f253cce0d8a57","slug":"efforts-to-start-solid-waste-management-plant-intensified-bareilly-news-c-4-vns1074-812499-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट शुरू करने की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट शुरू करने की कवायद तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपुल्स एसोसिएशन फॉर टोटल हेल्प यूथ एप लूज (पाथ्या) को मिली है प्लांट संचालन की जिम्मेदारी
बरेली। सथरापुर में बनाए गए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का संचालन फरवरी के बाद शुरू करने की तैयारी है। प्लांट का संचालन करने के लिए पीपुल्स एसोसिएशन फॉर टोटल हेल्प यूथ एप लूज (पाथ्या) को चुना गया है। नगर निगम व एजेंसी के बीच अनुबंध होते ही काम शुरू कराने का दावा है।
आठ कंपनियों के ऑनलाइन प्रेजेंटेशन के बाद पाथ्या का चयन किया गया। निगम के अधिकारियों के मुताबिक एजेंसी का चयन उसकी प्रोफाइल, टर्नओवर, अनुभव के आधार पर किया गया है। कंपनी को कूड़ा निस्तारण कराने में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
नगर निगम के 80 वार्ड से प्रतिदिन 500 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। अभी कूड़े के निस्तारण के लिए बाकरगंज में ही छोटा प्लांट लगा हुआ है। इसकी क्षमता कम होने से बड़ी मात्रा में कूड़ा डंप हो रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि निगम कंपनी को 446 रुपये प्रति टन के हिसाब से भुगतान करेगा। प्लांट शुरू होने के बाद बाकरगंज के लोगों को कूड़े के पहाड़ से निजात मिलने की उम्मीद है। संवाद