पर्यवेक्षक ने तलब की पेपर लीक होने की रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड इस मामले में डीआईओएस से रिपोर्ट मांग चुका है। बोर्ड के क्षेत्रीय सचिव ने इस प्रकरण में डीआईओएस को नोटिस जारी किया है। अब अखबारों में प्रकाशित खबरों से मिल रही पेपर लीक की शिकायतों को पर्यवेक्षक ने गंभीरता से लिया है। उनका कहना है कि डीआईओएस की रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई संभव है। बता दें कि बृहस्पतिवार को अंग्रेजी कि द्वितीय प्रश्नपत्र के लीक होने की शिकायत किसी ने फोन पर डीआईओएस से की थी। शिकायतकर्ता का कहना था कि आंवला क्षेत्र के एक कॉलेज के बाहर पेपर परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले ही बाहर आ गया और इसकी कापियां इस परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों को पैसे लेकर बेंची गईं। डीआईओएस डॉ. आशुतोष भारद्वाज का इस मामले में कहना था कि शिकायत पर उन्होंने सचल दस्ते को संबंधित केंद्र पर भेजा था लेकिन तब तक पेपर शुरू हो चुका था और मामला पकड़ में नहीं आ सका। वहीं, बोर्ड के क्षेत्रीय सचिव संजय उपाध्याय कहना है कि इस मामले में डीआईओएस की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।