12वीं में प्रखर, 10 वीं में याहया ने किया टॉप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हार्टमैन कॉलेज के साथ सेंट मॉरिया गोरेटी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भी अपनी मेधा के झंडे गाड़े हैं। 12 वीं में जिले में दूसरा स्थान हार्टमैन के आदिल खान ने 95.30 फीसदी अंकों के साथ हासिल किया है तो तीसरे स्थान पर सेंट मॉरिया की याशना जवरानी रहीं हैं। उन्होंने 95.20 फीसदी अंक पाए हैं। 10 वीं में हार्टमैन कॉलेज के अनंत अग्रवाल 97.40 फीसदी अंकों के साथ दूसरे और इसी कॉलेज की दीक्षा अग्रवाल 96.60 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। सोमवार को सुबह साढ़े 11 बजे निर्धारित समय पर घोषित हुए दोनों कक्षाओं के रिजल्ट के बाद छात्र-छात्राओं में खुशी ही लहर दौड़ गई। दोनों ही कॉलेजों में छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक आने की खुशी में जश्न मनाया। अच्छे अंक पाने वाले बच्चे स्कूलों में पहुंच गए थे, जहां उलझते-कूदते उन्होंने शिक्षकों के साथ फोटो खिंचवाए और एक-दूसरे को मिठाई खिलवाई। इनके परिवारों ने भी खुशी साझा की।