{"_id":"5e318d128ebc3e4b403b2c4c","slug":"education-bareilly-news-bly393753226","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजनपदीय तबादले के लिए 3570 शिक्षकों ने जमा किए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरजनपदीय तबादले के लिए 3570 शिक्षकों ने जमा किए आवेदन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के अंतरजनदीय तबादले के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की समय सीमा 28 जनवरी 2020 को समाप्त हो गई है। कुल 3570 शिक्षकों ने तबादले के लिए आवेदन जमा किया है। शासन ने रिक्त सीटों के सापेक्ष 15 प्रतिशत शिक्षकों की तबादले किए जाने की बात कही है। आवेदन पत्रों की जांच कर वेबसाइट पर अपलोड करने का काम शुरू कर दिया गया है।
जनपद में आरटीई के मुताबिक 3856 परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 16,386 सहायक अध्यापकों के पद स्वीकृत हैं, लेकिन इनमें से 9349 पद रिक्त हैं। सिर्फ 7109 शिक्षक ही कार्यरत हैं। इसी तरह इन विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के 1649 पद स्वीकृत हैं, जिसके सापेक्ष 503 पद रिक्त हैं। रिक्त सीटों की संख्या 50 प्रतिशत से कहीं अधिक है। लिहाजा अधिकतम 15 प्रतिशत शिक्षकों के ही तबादले हो सकेंगे। सूत्रों की माने तो करीब 1400 शिक्षकों के तबादले हो सकते हैं, जबकि आवेदन करने वाले शिक्षकों की संख्या 3500 से अधिक है। इस लिहाज से तबादला कराने के लिए शिक्षकों ने जुगाड़ लगाना शुरू कर दिया है। हालांकि तबादले सचिव बेसिक शिक्षा परिषद स्तर से किए जाएंगे, जिससे बीएसए ने राहत की सांस ली है। पिछले वर्ष हुए अंतरजनपदीय तबादलों में जनपद से 738 शिक्षकों का तबादला दूसरे जनपदों में किया गया था, लेकिन दूसरे जनपदों से यहां सिर्फ 42 शिक्षक ही आए थे। इस वर्ष भी ऐसे हालात रहने की उम्मीद है। इससे जनपद में शिक्षकों की कमी और अधिक हो जाएगी। इससे शिक्षण व्यवस्था पर विपरीत असर पड़ सकता है, क्योंकि आरटीई के मानकों के मुताबिक शिक्षकों की तैनाती करने के लिए अभी नौ हजार से अधिक शिक्षकों की जरूरत है।
अंतरजनपदीय तबादले के लिए 3500 से अधिक आवेदन पत्र जमा हुए हैं। जिनकी फीडिंग कराई जा रही है। तबादले की प्रक्रिया शासन स्तर से की जाएगी। रिक्त सीटों के सापेक्ष 15 प्रतिशत शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे। जनपद में रिक्त सीटों की सूचना शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन
-बुद्धप्रिय सिंह, बीएसए