फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

बदलते दौर में विदेशी भाषा की पढ़ाई खोल रही रोजगार के द्वार

Mon, 20 Jan 2020 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
education
छात्राएं (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इंडो-ईरानियन कल्चरल सेंटर में छात्रों को दी विदेशी भाषा में रोजगार के अवसरों की जानकारी
विज्ञापन

बरेली। विदेशी भाषाओं की जानकारी आज रोजगार के अवसर खोल रही है। विदेशी कंपनियों में ट्रांसलेटर एक्जक्यूटिव की मांग हो या फिर पब्लिकेशन कंपनियों में ट्रांसलेटरों की, हर जगह ही विदेशी भाषाओं के जानकारों और दुभाषियों की आवश्यकता रहती है। यह जानकारी रविवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय के इंडो इरानियन कल्चरल सेंटर के संचालक डॉ. इरफान ने छात्र-छात्राओं को ‘विदेशी भाषाओं में रोजगार के अवसर’ विषय पर जानकारी देते हुए दी।
कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े पैमाने पर दुभाषियों की जरूरत को महसूस किया जा रहा है। खासकर चीनी, अरबी, फ्रांसीसी, डच, पर्सियन भाषाओं में दुभाषिए तलाशे जा रहे हैं। इन भाषाओं को सीखने से रोजगार के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। अच्छा वेतन भी मिलता है। बताया कि इन दिनों दुभाषियों को संबंधित देश के दूतावास, उनके सांस्कृतिक केंद्रों, इंटेलिजेंस सर्विस आदि पदों पर अनुवादक के रूप में रखा जाता है।
विज्ञापन

बताया कि डिफेंस आर्मी अफसर के रूप में नियुक्ति पाई जा सकती है। इसके अलावा म्यूजियम व पुरातत्व विभाग में पांडुलिपियों के अध्ययन व देशी विदेशी पर्यटकों को इसकी जानकारी देने के लिए भी नियुक्ति मिल सकती है। वहीं, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छी कंपनियों में भी रोजगार के अवसर मिलते हैं। गूगल, फेसबुक, एप्पल, अमेजन जैसी कंपनियों को भी भाषा के जानकारों की जरूरत होती है। इसके अलावा होटल, पर्यटन, पत्रकारिता, मिनिस्ट्री ऑफ फारेन अफेयर्स में भी भाषाओं के जानकार की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां सीखें भाषाएं
विदेशी भाषाएं सीखने के लिए बहुत सारे संस्थान हैं जहां इन्हें सीखकर रोजगार पाया जा सकता है। इनमें जवाहर लाल नेहरू व दिल्ली विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम व जामिया मीलिया विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय जैसे संस्थाओं में पीएचडी तक की शिक्षा व शोध की व्यवस्था है। इसके अलावा राजधानी दिल्ली में विभिन्न देशों के दूतावासों में उनके सांस्कृतिक केंद्रों पर उस देश की भाषा सीखी जा सकती है। कई दूतावास ऐसे भी है जो कोई फीस भी नहीं लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed