{"_id":"5e24a7fd8ebc3e4b612e608b","slug":"education-bareilly-news-bly3926028115","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 फीसदी छात्र नहीं दे सके प्रयोगात्मक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 फीसदी छात्र नहीं दे सके प्रयोगात्मक परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 से 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं परीक्षा से छूटे छात्र-छात्राएं
बरेली। पिछले करीब माह भर से चल रही यूपी बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाओं में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश के बावजूद विभिन्न स्कूलों के 20 फीसदी छात्र परीक्षा से वंचित रह गए हैं। ऐसे परीक्षार्थियों को यूपी बोर्ड ने आखिरी मौका दिया है। सभी छात्र डीआईओएस कार्यालय से संपर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर इस बार भी वे परीक्षा में शामिल नहीं होंगे तो संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल और छात्र स्वयं जिम्मेदार होंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले स्कूलों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं होती हैं। सभी स्कूलों में परीक्षाएं संपन्न भी हो गई हैं, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते करीब 20 फीसदी छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। डीआईओएस ने वंचित हुए परीक्षार्थियों को 22 से 31 जनवरी के बीच कार्यालय में संपर्क कर परीक्षा में शामिल होेने के लिए आवेदन करने का सुझाव दिया है। कहा गया है कि जिन स्कूलों में परीक्षा नहीं हो सकी है, वहां परीक्षक भेजे जाएं और जो छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सके हैं, उनकी परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज में होगी। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को अबकी बार परीक्षा में हर हाल में शामिल होने की नसीहत दी है।