फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

फर्जी दिव्यांग नहीं दे पाएंगे एलएलबी परीक्षा

Tue, 03 Dec 2019 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
education

दाखिले निरस्त होने के बाद अब परीक्षा प्रवेश पत्र भी रद्द किए गए

विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने दिव्यांग होने का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर एलएलबी में एडमिशन लेने वाले बरेली कॉलेज के तीनों छात्र नेताओं के सेमेस्टर परीक्षा के प्रवेश पत्र भी निरस्त कर दिए हैं। बरेली कालेज के प्राचार्य को पत्र लिखा गया है कि पांच दिसंबर से शुरू हो रही एलएलबी परीक्षा में किसी हालत में इन छात्रों को सम्मिलित न किया जाए।
बरेली कॉलेज में शैलेष भास्कर, शुभम राय और गिरजेश कुमार ने दिव्यांगता का फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर एलएलबी में एडमिशन लिया था। जांच में इसकी पुष्टि के बाद 26 सितंबर को बरेली कॉलेज प्रशासन ने इनके एडमिशन निरस्त कर दिए थे। बरेली कॉलेज का दावा है कि इसकी सूचना विश्वविद्यालय को भी भेजी गई लेकिन डाटा लॉक न होने से इन छात्रों ने परीक्षा फॉर्म भर दिए और उन्हें प्रवेश पत्र भी जारी हो गए। मामला खुला तो बरेली कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन एक-दूसरे के सिर ठीकरा फोड़ने लगे। बरेली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय को इस संबंध में दोबारा पत्र लिखा तो बुधवार को उन्होंने इन छात्रों के एडमिशन निरस्त करा दिए। साथ ही परीक्षा एजेंसी, परीक्षा नियंत्रक समेत अन्य संबंधित विभागों को इस पर कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए। अब विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की ओर से इन छात्रों को जारी प्रवेश पत्रों को भी निरस्त कर इसकी सूचना बरेली कालेज के प्राचार्य को भेज दी गई है।
विज्ञापन

तीनों छात्रों को जारी किए गए प्रवेश पत्र को निरस्त कर दिए गए हैं। बरेली कॉलेज के प्राचार्य को पत्र भेजकर इसकी जानकारी भी दे दी गई है।’ - संजीव सिंह, परीक्षा नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed