फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

पबजी खेलते भिड़े विश्वविद्यालय के छात्र, रैगिंग की सूचना पर दौड़े वार्डन

Tue, 26 Nov 2019 08:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
education
बरेली। पबजी खेलने के दौरान रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मेंस और न्यू ब्वाएज हॉस्टल के छात्र आपस में भिड़ गए। इसको लेकर रैगिंग की अफवाह उड़ी तो वार्डन समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। मगर तब तक छात्र आपस में ही मामला सुलझा चुके थे और वार्डन को बताया कि वे लोग मैच खेल रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार को मेंस हॉस्टल के पास ही स्थित हैलीपैड पर मेंस हॉस्टल के सीनियर और न्यू ब्वाएज हॉस्टल के जूनियर छात्रों का क्रिकेट मैच चल रहा था। यहां मैच देखने के साथ ही कुछ सीनियर और जूनियर पबजी खेलने लगे। पबजी खेलने के दौरान ही सीनियर और जूनियर छात्रों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। हंगामा के बीच ही मारपीट की नौबत आ गई। इसको लेकर रैगिंग की अफवाह उड़ी तो मेंस हॉस्टल के वार्डन डॉ. विजय बहादुर यादव समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। मगर उससे पहले ही छात्र आपस में बातचीत कर मामला सुलझा चुके थे। बताया जाता है कि सीनियर छात्रों के दबाव में जूनियर्स ने विवाद होने से ही साफ इनकार कर दिया और साथ में मैच खेलने की बात कही। इस पर वार्डन ने उन्हें अनुशासन में रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन


रैगिंग नहीं हुई है और न ही किसी ने ऐसी शिकायत की है। वैसे ही जूनियर छात्रों की रैगिंग का समय अब निकल चुका है और सब साथ में मिलकर मैच खेल रहे थे। - डॉ. विजय बहादुर यादव, वार्डन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed