{"_id":"5da8cf628ebc3e017e52d682","slug":"education-bareilly-news-bly380582552","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरजभान स्कूल की अवैध बिल्डिंग में नहीं होगी एनडीए की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरजभान स्कूल की अवैध बिल्डिंग में नहीं होगी एनडीए की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिला प्रशासन ने सूरजभान कॉलेज की अवैध बिल्डिंग परिसर में प्रस्तावित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) परीक्षा के लिए सेंटर निरस्त कर दिया है। आयुक्त को लिखे पत्र में गया है कि कॉलेज एनडीए के लिए चयनित किया गया था, लेकिन बिल्डिंग अवैध होने से ध्वस्तीकरण कार्रवाई हो रही है और भवन भी जर्जर स्थिति में है। इसलिए अन्यत्र परीक्षा केंद्र बना दिया जाए।
11 नवंबर को देशभर में एनडीए परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। परीक्षा आयोजन एजेंसी ने चिह्नित शहरों में स्थित स्कूल/कॉलेज सेंटर बनाए गए हैं। इसके तहत ही राजेंद्रनगर ब्लाक-बी स्थित सूरजभान कॉलेज चयनित किया गया था। लेकिन चयन के दौरान बिल्ंिडग अवैध होने की जानकारी नहीं थी। इसलिए इस कॉलेज में सेंटर बन गया। इस बीच आवास विकास परिषद ने सूरजभान कॉलेज की अवैध बिल्डिंग ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू करा दी है। इसकी अनुमति भी जिला प्रशासन ने दी है। प्रशासन के निर्देश पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई के लिए 15 अक्टूबर तिथि भी तय हो गई, लेकिन प्रबंधन ने खुद ही अवैध बिल्डिंग तोड़ना शुरू कर दिया। इसलिए प्रशासन ने निरीक्षण के बाद तय किया अगर प्रबंधन बिल्ंिडग नहीं तोड़ना है तो पांच नवंबर को ध्वस्तीकरण होगा।
ध्वस्तीकरण की भागदौड़ में प्रशासन को जानकारी कि सूरजभान स्कूल की अवैध बिल्ंिडग में एनडीए परीक्षा केंद्र है। इसलिए प्रशासन ने तुरंत ही परीक्षा केंद्र निरस्त करने कार्रवाई कर दी। डीएम कार्यालय ने मंडलायुक्त को पत्र जारी कर कहा है कि सूरजभान कॉलेज बिल्डिंग अवैध है, इसे तोड़ा जाना है। आवास विकास परिषद ध्वस्तीकरण कार्रवाई कर रहा है। इसके साथ ही भवन भी जर्जर है। इसलिए एनडीए सेंटर कहीं और बना दिया जाए।