{"_id":"5da8cec48ebc3e93df424b66","slug":"education-bareilly-news-bly380555736","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज में कुत्ते का आतंक, दो छात्रों समेत तीन को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज में कुत्ते का आतंक, दो छात्रों समेत तीन को काटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज में बृहस्पतिवार को आवारा कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। दो छात्रों और एक कर्मचारी को काटकर लहूलुहान कर दिया। कॉलेज प्रशासन ने सभी को जिला अस्पताल भेजकर उपचार कराया। वहीं, एक छात्र की मां ने कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन के कार्यालय में जमकर उत्पात मचाया।
घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे की है। सबसे पहले कुत्ते ने चीफ प्रॉक्टर ऑफिस के कर्मचारी जगदीश को काटकर लहूलुहान कर दिया। स्टाफ ने कुत्ते को वहां से भगाया तो हॉकी ग्राउंड की ओर भागा कुत्ता रिछा निवासी बीए प्रथम वर्ष के छात्र मो. परवेज और चंदननगर निवासी बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र विनय कटियार पर झपट पड़ा। विनय और परवेज के पैर में गहरा जख्म हुआ है। एक अन्य छात्रा को भी कुत्ते ने दौड़ाया। सूचना पर पहुंचे प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने कॉलेज में ही तीनों को प्राथमिक उपचार दिलाया। इसके बाद चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने सीएमएस डॉ. टीएस आर्या से बात करके तीनों को जिला अस्पताल भेजकर रैबीज की वैक्सीन लगवाई। इसी बीच कॉलेज पहुंची विनय कटियार की मां ने प्राचार्य कार्यालय में नाराजगी जताते हुए जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि कॉलेज प्रशासन की लापरवाही से ही उनके बेटे को कुत्ते ने काटा है। वहीं, कहा जा रहा है कि कॉलेज के स्टाफ ने बाद में इस पागल कुत्ते को मार दिया, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने इससे इनकार किया।
निगम को लगातार लिखे पत्र
प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने बताया कि कई बार आवारा कुत्ते कैंपस में घुस आते हैं और कुछ लगातार ही यहां बने रहते हैं। नगर निगम को कॉलेज की ओर से पूर्व में तीन पत्र भेजकर इन्हें पकड़वाने की मांग की गई है। एक पत्र आज बृहस्पतिवार को भी भेजा गया है।
विज्ञापन
कर्मचारियों को नोटिस, बढ़ाएं निगरानी
कुत्ता काटने की घटना के बाद प्राचार्य ने कॉलेज में सुरक्षा ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को नोटिस जारी करके हिदायत दी है कि कुत्तों पर नजर बनाकर रखें। अगर कैंपस में कहीं भी कुत्ते दिखें तो उन्हें बाहर भगाया जाए। अन्यथा इन घटनाओं के लिए वही जिम्मेदार होंगे।