फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

बरेली कॉलेज: फिलहाल, फर्जी एडमिशन निरस्त नहीं होंगे

Thu, 19 Sep 2019 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। पिछले दिनों बरेली कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया के दौरान करीब 30 छात्रों ने भारांक हासिल करने के लिए फर्जी प्रमाणपत्र लगा दिए थे। संबंधित प्रमाण पत्रों की जांच रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा का खुलासा होने के बाद अब कॉलेज प्रशासन ने अन्य प्रमाणपत्रों की जांच कराने का निर्णय लिया है। इसके बाद ही फर्जी मिले प्रमाणपत्र लगाने वाले छात्रों के एडमिशन निरस्त करने की कार्रवाई किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों बरेली कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया के दौरान फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर भारांक हासिल करने का मामला प्रकाश में आया था। सारे प्रमाणपत्र संबंधित विभागों को जांच के लिए भेज दिए गए हैं। इनमें से दिव्यांग प्रमाणपत्र वाले नौ सर्टिफिकेट सीएमओं ने तुरंत ही फर्जी करार दे दिए थे। इसके अलावा खेल के सैकड़ों प्रमाणपत्रों की भी जांच अब भी चल रही है। इसके अलावा अन्य भारांक हासिल करने वाले छात्रों के संबंधित प्रमाणपत्रों का सत्यापन होना है। प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा ने सभी प्रमाणपत्रों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही किसी तरह की कोई कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed