{"_id":"5d8291dd8ebc3e012f28076c","slug":"education-bareilly-news-bly3766792195","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मेशनल लीडरशिप से रूबरू हुए बिजनेस इंटप्रेन्योर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मेशनल लीडरशिप से रूबरू हुए बिजनेस इंटप्रेन्योर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलंखड मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से बुधवार को शहर के एक होटल में लीडरशिप सिम्पोसियम का आयोजन हुआ। इसमें मैनेजमेंट के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। अतिथियों ने ट्रांसफार्मेशनल लीडरशिप विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बढ़चढ़कर अपने विचार रखे और ट्रांसफार्मेशनल लीडर के गुणों पर बेबाकी से अपनी राय रखी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता कार्वी इंफोटेक ग्लोबल बिजनेस सर्विसेज के बिजनेस हेड राजीव कुमार सिंह व अन्य ने किया। उन्होंने ट्रांसफार्मेशनल लीडरशिप के बारे में जानकारी दी। कहा, इससे लोग उत्साहित होते हैं और उत्कृष्ट परिणाम सामने आते हैं। यह निर्णय क्षमता को प्रभावित कर किसी विवाद की स्थिति को दूर करने में कारगर साबित होता है। यह दूसरे लोगों के साथ जुड़कर खुद भी बेहतर परफार्म करता है और पूरी टीम भी इससे बेहतर परिणाम देती है। आरएमए के अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने प्रेरणात्मक प्रोत्साहन, बौद्धिक प्रोत्साहन, आदर्श रूपी प्रभाव और एकल निर्णय लेने की क्षमता विषय पर अपने विचार रखे। अतिथि राजीव कुमार सिंह, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. एनएल शर्मा, डॉ. विनय खंडेलवाल, कदीर अहमद, डॉ. नीरज सक्सेना ने दीप जलाकर किया। डॉ. एनएल शर्मा ने ट्रांसफार्मेशनल लीडरशिप की वर्तमान में उपयोगिता पर अपने विचार रखे। कहा, ये मानव संसाधन विकास में अहम भूमिका निभाता है। आयोजन में आरएमए के उपाध्यक्ष डॉ. विनय खंडेलवाल, महासचिव डॉ. स्वतंत्र कुमार, सचिव कदीर अहमद का विशेष योगदान रहा।