{"_id":"5d8291fd8ebc3e01320291b3","slug":"education-bareilly-news-bly3766694119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य सुरक्षा में रवाना हुए एनसीसी कैडेट्स, देंगे स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य सुरक्षा में रवाना हुए एनसीसी कैडेट्स, देंगे स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एनसीसी विभाग की ओर से महा स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार को 21वीं वाहिनी एनसीसी कार्यालय से स्वच्छता की मशाल लेकर साइकिल रैली रामपुर के लिए रवाना हो गई। सुरक्षा के मद्देनजर कैडेट्स के साथ सैन्य जवान, जिला चिकित्सालय की एंबुलेंस, ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी रामपुर रवाना हुए हैं। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर नीरज सेठ ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्य अतिथि ने कैडट्स को स्वस्थ जीवन में स्वच्छता का महत्व बताया। उन्होंने खुद की ही तरह गली-मोहल्ले और शहर को स्वच्छ बनाने का सुझाव दिया। इसके बाद रैली गांधी उद्यान, चौपुला, सीबीगंज, परसाखेड़ा होते हुए रामपुर की ओर बढ़ गई। डॉ. अंचल अहेरी ने बताया कि बारी-बारी से 21वीं वाहिनी के 24 कैडेट्स ने बरेली कॉलेज से पिपरिया तक और 24 कैडेट्स ने पिपरिया से मीरगंज तक, फिर 24 कैडेट्स ने मीरगंज से रामपुर तक साइकिल रैली निकाली है। रामपुर में रैली की कमान 21वीं वाहिनी के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टीनेंट कर्नल शिशिर अवस्थी ने 23वीं वाहिनी के कमान अधिकारी को सौंपी। रैली का समापन दो अक्तूबर को दिल्ली में होगा। रैली रवानगी के दौरान सूबेदार मेजर गोपाल सिंह, मेजर एलबी सिंह, एके त्यागी, एनके माथुर, आरएन गुप्ता, सूबेदार शिव शंकर व अन्य मौजूद रहे।