{"_id":"5d76b87d8ebc3e014a688635","slug":"education-bareilly-news-bly3754727155","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेट-जेआरएफ की तैयारी के लिए मिलेगी मुफ्त कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेट-जेआरएफ की तैयारी के लिए मिलेगी मुफ्त कोचिंग
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने नेट/जेआरएफ परीक्षा में सफलता के लिए छात्र-छात्राओं को मुफ्त कोचिंग देने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए छात्र-छात्राओं से 25 सितंबर तक आवेदन मांगे गए हैं।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से नेट/जेआरएफ की परीक्षा में सफलता के लिए हर साल रेमेडियल कोचिंग क्लास आयोजित की जाती हैं। मुफ्त होने वाली इस कोचिंग में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाता है। इतिहास, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी और उर्दू विषय के लिए यह कोचिंग क्लास रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति विभाग में अपराह्न चार बजे से शाम सात बजे तक संचालित की जाएंगी। कोचिंग के संयोजक प्रो. श्याम बिहारी लाल ने बताया, इच्छुक छात्र-छात्राएं आवेदन फार्म प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति विभाग से प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न चार बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर है।