{"_id":"677af22fc93b00a5950c68f2","slug":"e-rickshaw-was-stolen-by-calling-on-the-pretext-of-picking-up-goods-bareilly-news-c-4-bly1015-555196-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: माल उठाने के बहाने बुलाकर ई-रिक्शा कर लिया चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: माल उठाने के बहाने बुलाकर ई-रिक्शा कर लिया चोरी
विज्ञापन
बरेली। माल उठाने के बहाने बुलाकर ई-रिक्शा चोरी कर लिया गया। एजाजनगर गौटिया निवासी रियाजुद्दीन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने ई-रिक्शा फाइनेंस कराया था। नए साल वाले दिन अनजान नंबर से कॉल आई और माल ले जाने के बहाने सुभाषनगर पुलिया के पास बुलाया। सुभाषनगर पुलिया के पास पहुंचने पर वह ई-रिक्शा खड़ा कर वहां आसपास में कॉल करने वाले को खोजने लगे। इस बीच वह नंबर स्विच ऑफ हो गया। जब वह ई-रिक्शा की तरफ लौटकर आए तो वह चोरी हो चुका था। सुभाषनगर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस रियाजुद्दीन को कॉल करने वाले की तलाश कर रही है। ब्यूरो
कार बेचने का सौदा तय कर ठगी, रिपोर्ट
बरेली। कार बेचने का सौदा तय कर इज्जतनगर के युवक को ठग लिया गया। मोहम्मद हसीन ने पुलिस को बताया कि हरियाणा का शमशेर सिंह नोएडा और गाजियाबाद में कारों की डीलिंग करता है। रिठौरा निवासी आसिफ के जरिये उससे मुलाकात हुई थी। उसने एक कार के फोटो भेजे थे। कार पसंद आ गई तो 1.45 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। ऑनलाइन टोकन मनी के रूप में बीस हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। शमशेर ने 25-25 हजार रुपये दोबारा ट्रांसफर करा लिए। पूरा रुपया पहुंचने पर जब उन्होंने कार भेजने के लिए कहा तो शमशेर ने कॉल रिसीव करना बंद कर दिया। एसएसपी के आदेश पर इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
पति के खिलाफ कराई उत्पीड़न की रिपोर्ट
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की महिला का पति उस पर दूसरे लोगों से संबंध बनाने का दबाव डालता था। विरोध पर महिला की पिटाई की गई। नगरिया क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि पति दूसरे लोगों से संबंध बनाने के लिए कहता था। पति का दोस्त उस पर गलत नजर रखता था और छेड़खानी करता था। विरोध करने पर पति और उसके परिजनों ने पीटकर घर से निकाल दिया। इज्जतनगर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो