{"_id":"6ade6e594d999b1d0209b517","slug":"dussehra-fair-concludes-in-a-vibrant-finale-kajal-arora-crowned-fair-queen-bareilly-news-c-4-bly1015-995719-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दशहरा मेले का रंगारंग समापन, काजल अरोरा बनीं मेला क्वीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दशहरा मेले का रंगारंग समापन, काजल अरोरा बनीं मेला क्वीन
विज्ञापन
बरेली। रोटरी क्लब साउथ की ओर से चल रहे दशहरा मेले में रविवार को असत्य पर सत्य की जीत हुई। मेले में लगे रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होते ही मेला मैदान प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। बरेली क्लब मेला ग्राउंड में आयोजित 40वें विराट दशहरा मेले का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। इस दौरान काजल अरोरा मेला क्वीन चुनी गईं। बाकुल पाठक फर्स्ट तो प्रिया श्रीवास्तव सेकंड रनरअप रहीं।
मेले के अंतिम दिन शहरवासियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद व लजीज व्यंजनों का स्वाद लिया। स्टॉलों पर जमकर खरीदारी की। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों को देखा और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। अंतिम दिन आयोजित प्रतियोगिताओं ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
बेस्ट कपल प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों से रोचक एवं सामयिक सवाल पूछे, जिनके जवाबों के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। प्रतियोगिता में युवतियों ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कैटवॉक और सामाजिक विषयों से जुड़े सवालों के सटीक जवाबों के आधार पर निर्णायकों ने विजेताओं की घोषणा की।
विज्ञापन
सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी देवयानी और एसपी सिटी चिराग जैन ने किया। इसके बाद रहनुमा बैंड ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि दर्शक झूम उठे। मेले में डॉ. आईएस तोमर, रवि प्रकाश अग्रवाल, डॉ. रवि मेहरा, संदीप मेहरा, अंकुर बंसल, क्लब अध्यक्ष रोहित जिंदल, अनुराग गोयल, नयन अग्रवाल, घनश्याम खंडेलवाल, दिनेश गोयल, शिव प्रकाश परवाल, विनय कृष्णा अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद