फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Due to fear of mobs, student stopped going to school, report filed

Bareilly News: शोहदों के डर से छात्रा ने स्कूल जाना किया बंद, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 26 Jul 2024 05:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Due to fear of mobs, student stopped going to school, report filed
फरीदपुर। कक्षा आठवीं की छात्रा ने चार माह से शोहदों के डर से स्कूल जाना छोड़ दिया। आरोपी उसे रास्ते में रोककर छेड़खानी कर जबरन निकाह की धमकी दे रहे थे। अब एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


फरीदनगर के एक मोहल्ले की छात्रा के परिजनों ने एसएसपी को बताया कि रास्ते में शोहदे स्कूल जाने वाली छात्राओं पर अश्लील कमेंट करते हैं। उनके साथ छेड़खानी भी करते हैं। वे आए दिन उनकी बेटी को देखकर अश्लील इशारे करते हैं। मार्च से शोहदों के डर से उनकी बेटी ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। मई में शोहदों ने उनकी बेटी का अपहरण का प्रयास किया। मोहल्ले वालों ने बचाया तो आरोपी जबरन निकाह करने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

छात्रा के भाई ने आरोपी की दुकान पर जाकर शिकायत की तो वहां उसे पीटा गया। उस पर फर्जी आरोप लगाकर जेल भिजवा दिया। परिजनों का आरोप है कि वह दो माह से थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को एसएसपी के आदेश पर फरीदपुर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों सहित पांच पर मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed