फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drunk husband beat his wife to death with a stick

शराबी पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

Thu, 01 Jul 2021 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Drunk husband beat his wife to death with a stick
हत्यारोपी पति। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पड़ोसी के साथ काम करते देख गुस्साया था आरोपी, उसे भी पीटा
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को किया गिरफ्तार

बहेड़ी। नदेली गांव में शराब के आदी हरीश कुमार ने अपनी पत्नी 32 वर्षीय लक्ष्मी को डंडे से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हरीश कुमार और उसकी पत्नी लक्ष्मी की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। हरीश शराब का भी आदी है इसलिए घर की रोटी चलाने के लिए पत्नी खेतों में मजदूरी करने चली जाती थी। मंगलवार सुबह लक्ष्मी पड़ोसी डिल्लधर के साथ गांव के ही राजू के खेत में धान की रोपाई करने गई थी। वह खेत पर अन्य मजदूरों के साथ काम कर रही थी। अपराह्न करीब तीन बजे उसका पति हरीश खेत पर पहुंचा। दूसरे मजदूरों के साथ काम करते देखकर गुस्साए हरीश ने उसे जमकर गालियां दी। लक्ष्मी ने विरोध किया तो उसने डंडे से पीटना शुरू कर दिया। अन्य मजदूरों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो हरीश उन पर भी हमलावर हो गया और उन पर इल्जाम लगाकर जेल भिजवाने की धमकी देने लगा। डिल्लीधर से भी मारपीट की और फिर लक्ष्मी के सिर पर जोर से डंडा मारा तो वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। इसके बाद हरीश वहां से भाग निकला। परिवार वाले लक्ष्मी को इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुधवार सुबह उसने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। गांव के डिल्लीधर की तहरीर पर पुलिस ने पति हरीश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

अक्सर करता था मारपीट, पहले भी गया जेल
पुलिस के मुताबिक हरीश शराब पीकर अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। परेशान होकर एक बार उसकी पत्नी ने पुलिस में शिकायत की तो शांति भंग में कार्रवाई करके उसे जेल भी भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed