फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DRM daughter shoes stolen in AC coach of train at Bareilly railway station

Bareilly News: एसी कोच में डीआरएम की बेटी के जूते चोरी, ओडिशा में रिपोर्ट दर्ज, बरेली में होगी तलाश

Thu, 12 Jan 2023 01:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Jan 2023 01:15 PM IST
सार

डीआरएम विनीत सिंह की बेटी मानवी और पत्नी तीन जनवरी को दिल्ली से लखनऊ मेल में सवार हुई थीं। उन्हें लखनऊ जाना था। सफर के दौरान मानवी के कीमती जूते चोरी हो गए। चोरी का आरोप एक महिला है, जो बरेली स्टेशन पर उतरी है। 
 

विज्ञापन
DRM daughter shoes stolen in AC coach of train at Bareilly railway station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

नई दिल्ली से लखनऊ जाने के लिए लखनऊ मेल (12230) के  एसी कोच में सवार हुई ईस्ट कोस्ट रेल मंडल के डीआरएम विनीत सिंह की बेटी मानवी के जूते चोरी हो गए। ओडिशा के संबलपर जीआरपी थाने में इसकी दर्ज कराई गई है। जिस महिला पर चोरी का शक है, वह बरेली जंक्शन पर उतरी थी। घटनास्थल बरेली माना गया है। जीआरपी और आरपीएफ के पास घटना की सूचना आ चुकी है। आरोपी महिला की तलाश के लिए एफआईआर की प्रति आने का इंतजार किया जा रहा है। 

विज्ञापन


घटना तीन जनवरी की रात की है। एसी प्रथम श्रेणी के कोच संख्या एच वन की बर्थ संख्या सात और नौ पर डीआरएम की पत्नी और बेटी सवार थीं। इसी कोच में सवार एक महिला भोर में पौने चार बजे बरेली जंक्शन पर उतरी। उस पर ही चोरी करने का आरोप है। आईपीसी की धारा 380 के तहत संबलपुर में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। अब जीआरपी मामले की जांच करेगी। इंस्पेक्टर अजीत प्रताप सिंह का कहना है कि एफआईआर की प्रति प्राप्त होते ही कार्रवाई शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed