{"_id":"691f6bc46bf0a2c92f046bd5","slug":"drivers-flouting-the-law-bareilly-news-c-4-1-bly1039-770452-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नियम-कानून को रौंद रहे वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नियम-कानून को रौंद रहे वाहन चालक
विज्ञापन
बगैर हेलमेट आवागमन करते बाइक सवार। संवाद
पड़ताल : खानापूरी तक सीमित पुलिस की कार्रवाई, हेलमेट नहीं पहन रहे बाइक सवार
सिरौली। मार्ग दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चला रही है, लेकिन इसके उलट वाहन चालक नियमों को रौंद रहे हैं। यहां तक कि बाइक सवार बगैर हेलमेट लगाए आवागमन कर रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस की कार्रवाई खानापूरी तक सीमित है।
बृहस्पतिवार को अमर उजाला की टीम ने कस्बे में पड़ताल की तो चौराहों और बाजारों में बेपरवाही देखने को मिली। कई वाहन चालक कस्बे में भीड़ के बीच तेज वाहन चलाते मिले। कुछ डग्गामार वाहन चालक क्षमता से अधिक लोग को लेकर आवागमन करते मिले। कस्बे व आसपास सड़कों पर अधिकांश बाइक सवार बगैर हेलमेट आवागमन करते रहे। इस बीच कुछ चौराहों पर पुलिस कर्मी दिखाई दिए, लेकिन उन्हें रोकने की किसी ने जहमत नहीं उठाई। यही हालत हाईवे पर भी देखने को मिले, जहां से गुजर रहे अधिकांश लोग बगैर हेलमेट दिखाई दिए। हालांकि इसमें अधिकांश युवक ही थे, जो नियमों को रौंद रहे थे।
पिछली माह की तुलना में 110 चालान अधिक चालान काटे
आंकड़े के अनुसार अक्तूबर माह में सिरौली कस्बे में पुलिस ने 250 बाइक सवारों का चालान किया, जबकि नवंबर माह में सड़क सुरक्षा अभियान चलाने के बाद 350 बाइक सवारों के ही चालान काटे गए। इस तरह देखा जाए तो पिछले माह की तुलना में केवल 110 चालान ही अतिरिक्त काटे गए।
विज्ञापन
बाइक चालक नहीं मान रहे, अब करेंगे कार्रवाई : सीओ
इधर, सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस लगातार हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित कर रही है, फिर भी बाइक सवार अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। अब पुलिस बिना हेलमेट चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। संवाद