{"_id":"64458e6da49d6103050ddc48","slug":"double-decker-four-and-a-half-kumbh-express-waited-for-seven-and-a-half-hours-bareilly-news-c-4-1-134720-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डबल डेकर साढ़े चार, कुंभ एक्सप्रेस ने कराया साढ़े सात घंटे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डबल डेकर साढ़े चार, कुंभ एक्सप्रेस ने कराया साढ़े सात घंटे इंतजार
विज्ञापन
बरेली। मुरादाबाद-लखनऊ रेल खंड में ज्यादातर ट्रेनों का टाइम टेबल बिगड़ गया है। ट्रेनों की लेट-लतीफी यात्रियों के पसीने छुड़ा रही है। रविवार को मुरादाबाद रेल मंडल में कोयला लदी मालगाड़ियों की संख्या ज्यादा रही। ऐसे में लंबी दूरी की यात्री ट्रेनों को रास्ते में अतिरिक्त ठहराव देकर चलाया गया। ट्रेनों ने रविवार को काफी इंतजार कराया।
रविवार को 12584 आनंद विहार टर्मिनल-लखनऊ डबल डेकर एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, 15624 कामाख्या एक्सप्रेस सात घंटे, 14003 मालदा टाॅउन-नई दिल्ली तीन घंटे, 12369 कुंभ एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर दो घंटे, 22420 सुहेलदेव एक्सप्रेस दो घंटे, 12430 नई दिल्ली-लखनऊ सुपरफास्ट डेढ़ घंटे देरी से बरेली आईं। उपासना एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस ने यात्रियों को दो से तीन घंटे तक इंतजार कराया। पूछताछ काउंटर पर भी यात्रियों को संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
-- -
आरपीएफ ने सात अवैध वेंडर पकड़े
बरेली। आरपीएफ ने रविवार को जंक्शन पर अभियान चलाकर सात अवैध वेंडरों को पकड़ा है। जंक्शन परिसर में वैध वेंडरों को ही खाने-पीने का सामान बेचने का अधिकार होता है। कुछ दिनों से जंक्शन पर अनाधिकृत वेंडर भी खाने-पीने का घटिया सामान यात्रियों को बेच रहे थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बीच रविवार को इनके खिलाफ कार्रवाई की गई। इंस्पेक्टर आरपीएफ अभिषेक बिजारणिया ने यह जानकारी दी। संवाद