फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Donating is the biggest religion in Kalyug: Prem Bhushan Maharaj

कलयुग में दान करना सबसे बड़ा धर्म : प्रेमभूषण महाराज

Tue, 08 Oct 2024 06:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Donating is the biggest religion in Kalyug: Prem Bhushan Maharaj
बरेली। मॉडल टाउन के श्रीहरि मंदिर में चल रही पांच दिवसीय श्रीराम कथा का सोमवार को विश्राम हुआ। आयोजन के अंतिम दिन कथावाचक प्रेमभूषण महाराज ने दान का महत्व बताया। कहा कि कलयुग में दान करना ही सबसे बड़ा धर्म है।
विज्ञापन

प्रवचन में उन्होंने बताया कि जब मनुष्य दुनिया से विदा होता है तो उसके साथ केवल पुण्य कर्म ही जाते हैं। बाबा तुलसी कहते हैं कि कलयुग जैसा कोई अन्य युग इसलिए नहीं है, क्योंकि इस युग में मात्र भगवान के नाम का जाप करने से ही मनुष्य का उद्धार हो जाता है। महर्षि वाल्मीकि की यह शिक्षा हमेशा याद रखने की आवश्यकता है कि भगवत प्रसाद का रस अपने आप प्राप्त नहीं होता है। इसके लिए प्रयास करना पड़ता है।
विज्ञापन

ये संसार मनुष्य के लिए कई प्रकार की बाधाओं से भरा हुआ है। हर किसी के पास अपनी व्यथा की अलग कथा है, जिसे सुनकर मन विचलित हो जाता है लेकिन जब हम भगवान की कथा सुनते हैं, तो मन आनंद और नए उत्साह से भर जाता है। जीवन में जितना अधिक सदाचार होगा, उसकी परमात्मा के चरणों में उतनी ही प्रीति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संसार में कुछ भी अनिश्चित नहीं है सब कुछ निश्चित है। भगवान की अपनी व्यवस्था है और वह संसार की भलाई के लिए है। मनुष्य आता है और जाता है। इस दौरान मुख्य यजमान अरुण गुप्ता, रामदयाल मोहता, दिनेश सोलंंकी, डॉ. सत्यपाल गंगवार, विवेक, रेनू छाबड़ा, कंचन अरोड़ा, नीलम साहनी, अखिलेश सिंह और गुलशन आनंद मौजूद रहे।

सात्विक आहार लें
उन्होंने कहा कि अगर आप अपने जीवन में सफल होना चाहते हैं तो अपनी निद्रा पर काबू करें। भोजन के मामले में आनाकानी ना करें, जो सात्विक आहार मिले वह खाएं। अपने साथ किसी प्रकार की मजबूरी लाद कर न चलें। कोई कार्य अपूर्ण होने पर घबराएं नहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed