फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   dogs hurd attack on girl

कुत्तों के झुंड ने आठ साल की बच्ची पर किया हमला, हालत गंभीर

Fri, 27 Aug 2021 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
dogs hurd attack on girl
बरेली। सीबीगंज क्षेत्र के परसाखेड़ा में आठ वर्षीय निभा को घेरकर कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्ते उसे झाड़ियों में खींच ले गए और बुरी तरह नोच डाला। इस दौरान वहां से गुजरे राहगीरों ने कुत्तों को भगाकर बच्ची को बचाया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पटना के मसौरी गांव में रहने वाले रामराज दो साल पहले काम की तलाश में सपरिवार बरेली आए थे। यहां वह परसाखेड़ा की एक फैक्टरी में रहकर काम करने लगे। रामराज ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे उनकी आठ वर्षीय बेटी निभा फैक्टरी के बाहर खड़ी थी, तभी दर्जन भर कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया और उसे झाड़ियों में खींच ले गए। इसी बीच आसपास रहने वाले कुछ लोग उधर से गुजरे तो उन्होंने बच्ची के चीखने का आवाज सुनी। इस पर वे लोग भागकर झाड़ियों की ओर पहुंचे तो कुत्ते बच्ची को छोड़कर भाग गए। कुत्तों ने बच्ची की गर्दन और कंधा समेत शरीर के कई हिस्सों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सूचना मिलने पर रामराज वहां पहुंचे और बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताई है। रामराज ने बताया कि उनकी बेटी कक्षा तीन में पढ़ती है।
विज्ञापन

पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुके हैं कुत्ते
लोगों ने बताया कि परसाखेड़ा क्षेत्र में आवारा कुत्तों का झुंड हमेशा सड़क पर घूमता रहता है। आए दिन वे राहगीरों को दौड़ा लेते हैं। कुछ लोगों को काटकर घायल भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed