फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   dogs attacked two children again in CBganj Bareilly

Bareilly News: सीबीगंज में फिर दो बच्चों पर खूंखार कुत्तों ने किया हमला, कई जगह से नोंचा; गंभीर घायल

Sat, 24 Jun 2023 03:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Jun 2023 03:41 PM IST
सार

सीबीगंज क्षेत्र में खूंखार हुए आवारा कुत्तों ने शनिवार को दो बच्चों पर हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
dogs attacked two children again in CBganj Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में खूंखार कुत्तों का आतंक थम नहीं रहा। गांव खना गौंटिया बंडिया में शनिवार को घर के पास खेल रहे दो बच्चों पर कुत्तों ने हमला कर दिया। उन्हें कई जगह से नोच लिया। बच्चों के चीखने पर आसपास के लोगों ने कुत्तों को भगाकर बच्चों को छुड़ाया। दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

गांव बंडिया में ही 16 जून को फरजंद अली की नौ वर्षीय बेटी चांद बी पर कुत्तों ने हमला कर दिया था। वह घर से दुकान पर चीनी खरीदने गई थी। इसी दौरान जंगल की तरफ से आए कुत्तों ने बच्ची पर हमला बोल दिया था। चांद बी गंभीर जख्मी हो गई थी। उसे उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया था। 13 जून को कन्नौज निवासी अबरार के 11 साल के बेटे शाहनवाज को कुत्तों ने घायल कर दिया था। 

ये भी पढ़ें- दर्दनाक: बच्ची की रोने की आवाज से टूटी नींद, सड़क पर लाशें देखकर कांप उठी रूह, चश्मदीद बोला- पहली बार देखा...

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक दो साल में यहां खूंखार कुत्ते चार बच्चों की जान ले चुके हैं, जबकि 18 से अधिक बच्चों को काटकर जख्मी कर चुके हैं। दो महीने पहले खना गौटिया गांव के अयान की कुत्तों के हमले से मौत हो गई थी। फरवरी में बंडिया नई बस्ती निवासी बच्ची परी को कुत्तों ने मार डाला। पिछले साल रोहणी और मोरपाल नाम के बच्चों की कुत्तों के हमले में मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed