फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Doberman of Bhiwani, Caravan Hound of Firozabad, Shitzu of Delhi became the winners.

Bareilly News: भिवानी का डाबरमैन, फिरोजाबाद का कारवन हाउंड, दिल्ली का शितजू बने विजेता

Mon, 24 Feb 2025 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Doberman of Bhiwani, Caravan Hound of Firozabad, Shitzu of Delhi became the winners.
बरेली। देशभर से कई नस्ल के श्वान (डॉग) का रविवार को भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के मैदान पर हुजूम उमड़ा। अपने श्वान को चैंपियन का खिताब दिलाने के लिए हर कोई बेताब रहा। रिंग में गए श्वान का हौसला उनके मालिक बढ़ाते रहे। दिनभर चली प्रतियोगिता में भिवानी के डाबरमैन, फिरोजाबाद के कारवन हाउंड और दिल्ली के शितजू विजेता रहे।
विज्ञापन

सात साल बाद रोहिलखंड केनेल क्लब की ओर से 41, 42वीं ऑल इंडिया ऑल ब्रीड्स चैंपियनशिप हुई। दोपहर करीब 12 बजे आईवीआरआई की संयुक्त निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. रूपसी तिवारी, रेफरल पॉली क्लीनिक प्रभारी डॉ. अमरपाल सिंह, केनेल क्लब अध्यक्ष दिलीप टंडन, उपाध्यक्ष डा. अभिजीत पावड़े और कोषाध्यक्ष डॉ. अभय तिलक ने इसका शुभारंभ किया। चैंपियनशिप की शुरुआत से पहले ही मैदान पर प्रतिभागियों का जमावड़ा लगने लगा। प्रतिभागियों के अलावा देखने वालों की भी भीड़ रही। इसमें जर्मन शेफर्ड, पिटबुल, केन कोरसो, ग्रेट डेन, साइबेरियन हस्की, गोल्डन रिट्रीवर, पूडल, पग, लहासा एप्सो, चीहुआ हुआ, पैपिलान, स्पेनियल, जैक रसेल टेरियर, डोगो अर्जेंटिनो, मस्तीफ, रॉटविलर, प्रेसा केनारियो व अन्य नस्ल शामिल रहीं। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

----------
यह रहे विजेता
श्वान की सेहत, सुंदरता, समझदारी आदि को देखते हुए निर्णायक मंडल ने भिवानी हरियाणा के डाबरमैन को चैंपियनशिप की ट्राफी दी। उसके बाद फिरोजाबाद का कारवन हाउंड द्वितीय और दिल्ली का शितजू क्रमवार तीसरे स्थान पर रहा। इसके बाद भोपाल का डाबरमैन, दिल्ली का पामेलियन, करनाल का अकीता, विकास नगर का लैब्राडोर, दिल्ली का पेकिगनी विजेता रहे। सभी प्रतिभागियों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया। इन सभी को चेन्नई केनेल क्लब का प्रमाण पत्र भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
निशुल्क एआरवी लगी, सौ से ज्यादा श्वानों का पंजीकरण

चैंपियनशिप में सिर्फ वही श्वान प्रतिभाग कर सकते थे, जिन्हें एआरवी लगी हो और नगर निगम में पंजीकृत हों। बरेली के बाहर से आए श्वान मानकों पर खरे थे पर बरेली नगर निगम से प्रतिभाग को पहुंचे सौ से ज्यादा श्वानों का नगर निगम की टीम ने पंजीकरण कर वैक्सीन लगवाई। शपथ पत्र भी लिया गया। इसमें श्वान का नियमित टीकाकरण कराने, आवास, चिकित्सा दिलाने, गंदगी न होने देने का संकल्प लिया।
----------
शामिल हुए इन जिलों के श्वान
इसमें बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, कानपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, फरीदाबाद, दिल्ली, गाजियाबाद, रिवाडी, मेरठ, लखीमपुर, रामनगर, फर्रुखाबाद, रायबरेली, तिहाड़, देहरादून, बिलारी, चेन्नई, लखनऊ, काशीपुर, हरियाणा, भोपाल, पलवल, अलीगढ़, रुड़की, कोलकाता, आगरा, गोरखपुर समेत अन्य कई जिले और राज्यों के प्रतिभागी पहुंचे।
-----------
आकर्षक का केंद्र रहें यह श्वान
यूरेशियन डाबरमैन - ग्रीनपार्क निवासी कारोबारी के छह माह की यूरेशियन नस्ल की डाबरमैन अमीबा आकर्षक का केंद्र रही। कानों को सीधा करने के लिए टेप लगे थे।
केन कोरसो - बरेली के डॉ. हरिवंश नारायण सिंह इटैलियन ब्रीड केन कोरसो के दो वर्षीय श्वान जोरो अमास डिला सिल्वा के साथ पहुंचे थे। जो खतरनाक नजर आ रहा था।
चीहुआहुआ - दुनिया के सबसे छोटे डॉग चीहुआहुआ देखने के लिए लोग उत्सुक रहे। पालक मनीषा ने बताया कि चार माह के श्वान की लंबाई सात इंच है। नाम बिली रखा है।
साइबेरियन हस्की - भेडिए सा दिखने वाले श्वान को आशुतोष सिटी निवासी प्रिंसी लेकर पहुंची थीं। बताया कि पति के पंजाब निवासी मित्र ने भेंट किया था। नाम सिम्बा रखा है।
शितजू - बरेली कैंट निवासी पम्मी टॉय ब्रीड शितजू को लेकर पहुंचे थे। नाम बुनू रखा है। बताया कि बच्चों से घुलने मिलने की वजह से ज्यादातर लोग इसे ही पालते हैं।

जर्मन शेफर्ड - नॉर्थ सिटी के डॉ. नीरज जर्मन शेफर्ड की ओरिजिनल ब्रीड के साथ डॉग शो में पहुंचे थे। बताया कि इसे जर्मनी से ही मंगाया था। टोक्यो से गोल्ड रिट्रीवर मंगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed