फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DJ will be banned in procession of Mohammadi

Bareilly News: जुलूस-ए-मोहम्मदी में डीजे पर रहेगी पाबंदी

Thu, 28 Aug 2025 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
DJ will be banned in procession of Mohammadi
बरेली। ईद मीलादुन्नबी पर निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी की तैयारी शुरू हो गई है। पुराना शहर और शहर में निकाले जाने वाले जुलूस में डीजे लाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया। अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लिमीन जुलूस कमेटी पुराना शहर बरेली की ओर से ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर पुराना शहर से चार सितंबर को छह मीनार मस्जिद निकट मुन्ना खां का नीम से जुलूस मोहम्मदी निकाला जाएगा। जुलूस की कयादत दरगाह तहसीनिया के सज्जादानशीन मौलाना हस्सान रजा खां करेंगे अंजुमन के सचिव अंजुम शमीम ने कहा कि जुलूस में डीजे वाली अंजुमनों को शामिल नहीं किया जाएगा। उधर शहर में अंजुमन खुद्दाम-ए-रसूल की ओर से पांच सितंबर को कोहाड़ापीर से निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी की तैयारियां भी चल रही है। इस बार यह जुलूस कोहाड़ापीर से दोपहर एक बजे रवाना होगा। इसकी कयादत आला हजरत दरगाह के प्रमुख सुब्हान रजा खां करेंगे। सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादररी भी साथ होंगे। अंजुमन के सचिव शान रजा ने बताया कि जुलूस अपने पूर्व निर्धारित मार्गों से निकाला जाएगा। इस बार डीजे पर खास सख्ती रखी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed