फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Diwali brings vibrant markets, attracting new shades of paint

Bareilly News: दीपावली की चमक से बाजार रंगीन, लुभा रहे पेंट के नए शेड्स

Wed, 15 Oct 2025 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Diwali brings vibrant markets, attracting new shades of paint
ग्राहकों को दिए जा रहे कई ऑफर, बिक्री बढ़ने से दुकानदारों के भी चेहरे खिले
विज्ञापन

बरेली। रोशनी के त्योहार से पहले रंगों का बाजार गुलजार है। पेंट की दुकानों पर इन दिनों बड़ी संख्या में ग्राहक आ रहे हैं। इस वजह से बिक्री भी जमकर हो रही है। बाजार में हर तरह की रेंज उपलब्ध है। अपने बजट के हिसाब से लोग पेंट की अलग-अलग वैरायटी का चुनाव कर रहे हैं। लग्जरी व अल्ट्रा लग्जरी पेंट की मांग सबसे ज्यादा है।

दुकानदार संजीव गुप्ता ने बताया कि बाजार में प्रीमियम, इकोनॉमी क्वालिटी के रंग बाजार में आए हुए हैं। लग्जरी पेंट में कंपनियों की ओर से सात से 10 वर्ष की वारंटी दी जा रही है। मजदूरों सहित अन्य खर्च बढ़ गए हैं, इस वजह से लोग बार-बार पुताई के झंझट से बचने के लिए इन्हीं रंगों को तरजीह दे रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदार अनिक कुमार ने बताया कि एक बाल्टी पर दो लीटर पेंट मुफ्त मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कई कंपनियों की ओर से पेंट के डिब्बे पर ही क्यूआर दिया जा रहा है। इसे स्कैन करके ग्राहक पेंट के बारे में पूरी जानकारी कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
ग्राहक को भा रहा मेटेलिक टैक्सचर
घर को सुंदर बनाने के लिए मेटेलिक टैक्सचर की मांग भी बढ़ी है। इसे लोग घर की एक दीवार पर ज्यादा करा रहे है। इसके साथ रस्टिक व सुपर फाइन वैरायटी की मांग भी खूब है। तमाम तरह के बाल पेपर, स्टेंसिल भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed