फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Divisional team selected for state level junior hockey competition in Bareilly

Bareilly News: प्रदेश स्तरीय जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के लिए मंडल की टीम चयनित, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

Wed, 06 Nov 2024 06:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 06 Nov 2024 06:11 PM IST
सार

रामपुर में 11 से 16 नवंबर तक प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता होगी। इसके लिए बरेली मंडल की टीम चयनित कर ली गई है। टीम में कई खिलाड़ियों को जगह मिली है। 

विज्ञापन
Divisional team selected for state level junior hockey competition in Bareilly
हॉकी खेलते खिलाड़ी - फोटो : स्टेडियम

विस्तार

बरेली में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को मंडल स्तर की टीम का चयन किया गया। रामपुर में 11 से 16 नवंबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के चयन ट्रायल में बरेली से 16, पीलीभीत से चार, बदायूं से 12 व शाहजहांपुर से 11 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। 

विज्ञापन


इसमें मोहित मलिक, रामानंद, दिपांशू ओसवाल, सोनू यादव, रमेश, तुषार शर्मा, दिव्याशू शर्मा, सूरज पाल, जतिन, जयहिंद यादव, तोहिद, नितिन, राहुल गौतम, दीपक, सौरभ, मोहम्मद आदिल का चयन किया गया है। वहीं आरक्षित में करन, अब्बास, करनेश में हिस्सा लेंगे। इस दौरान आरएसओ जितेंद्र यादव, मुजाहिद अली, आबिद अली, प्रगति सिंह, सोनू कुमार, रेहान खान, कमल किशोर, अविनाश कुमार आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन

Divisional team selected for state level junior hockey competition in Bareilly
बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी खेलते खिलाड़ी - फोटो : स्टेडियम

हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिले बरेली की टीम चयनित
प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को जिला स्तर के चयन किए गए। इसमें मोहित मलिक, रामानंद राय, रंधीर सिंह, दिपांशु, पुष्पेंद्र सिंह, कवनेश गुप्ता, राहुल गौतम, सोनू यादव, रमेश, जयहिंद यादव, तौहिद, तुषार शर्मा, दिपांशु शर्मा, जतिन, सूरज पाल, नितिन, अब्बास, जितेश पाल, अनंत सिंह का चयन किया गया। आरएसओ जितेंद्र यादव के अनुसार चयनित खिलाड़ी बुधवार को आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान शिल्पा, अविनाश कुमार, सोनू कुमार, रेहान खान आदि मौजूद रहे। 

ताइक्वांडो: शहर के दो खिलाड़ी विदिशा में दिखाएंगे दम
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से विदिशा में आयोजित होने वाली 68वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शहर के दो खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। बालिका वर्ग में अंशिका व बालक वर्ग में इंद्रजीत उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल हुए हैं। बुधवार को टीम अयोध्या से विदिशा के लिए रवाना हो गई। खेल अधिकारी के रूप में भानु प्रताप सिंह, पंकज शर्मा, सुरेंद्र सिंह व सफीना खान टीम के साथ हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed