फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   District Prison: Preparations to improve the condition of the old building

जिला कारागार: पुराने भवन की हालत सुधारने की तैयारी

Wed, 24 Mar 2021 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
District Prison: Preparations to improve the condition of the old building
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

डीएम ने शासन स्तर पर की बात, लखनऊ से आई टीम कर चुकी है सर्वे

विज्ञापन
बरेली। शहर क्षेत्र में करीब 84 एकड़ क्षेत्रफल में बनी पुरानी जिला कारागार को धरोहर के रूप में संरक्षित करने के प्रयास शुरू हो गए हैं। डीएम की शासन स्तर पर हुई चर्चा के बाद लखनऊ से आई टीम ने इसका जायजा लिया और अपनी रिपोर्ट भेज दी है। डीएम ने बताया कि शासन का जो निर्देश होगा, उसी के अनुसार काम किया जाएगा।

करीब पांच साल पहले सपा सरकार के कार्यकाल में नई जेल बनने के बाद पुरानी जेल को वहां शिफ्ट कर दिया गया था। इसके बाद से इस जेल में ताला पड़ा है। जेल में बनी बैरकें और कार्यालयों की हालत खस्ताहाल होती जा रही है। डीएम नितीश कुमार ने जेल का जायजा लेने के बाद इसकी इमारत की हालत सुधारने (रेनोवेट) के प्रयास शुरू कर दिए। संभावना जताई जा रही है कि यदि शासन से अनुमति मिल गई तो जेल में संग्रहालय बनाया जा सकता है। हालांकि डीएम का कहना है कि टीम ने निरीक्षण करने के बाद अपनी रिपोर्ट शासन में भेज दी है। शासन के दिशा निर्देश पर ही आगे कोई निर्णय लिया जा सकता है। बता दें कि जेल के बाहर बने क्रांतिकारी खान बहादुर खां के स्मारक स्थल के सौंदर्यीकरण और सड़क के लिए पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed