फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   District players dominate divisional school swimming competition

Bareilly News: मंडलीय विद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों का दबदबा

Thu, 07 Aug 2025 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
District players dominate divisional school swimming competition
बरेली। मंडल स्तर की विद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। यहां सिर्फ बरेली और पीलीभीत के खिलाड़ी ही पहुंचे। बदायूं और शाहजहांपुर का एक भी खिलाड़ी नहीं आया। प्रतियोगिता में बरेली के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। विजेता खिलाड़ी 18 अगस्त को होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

मनोहर भूषण इंटर कॉलेज और लॉयंस रोहिला इंटर कॉलेज की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग की 50 मीटर फ्रीस्टाइल में पीलीभीत के अभिषेक पांडेय प्रथम, एमजीएमआईसी बहेड़ी के अरुण कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। 100 मीटर में एमजीएमआईसी बहेड़ी के अरुण कुमार प्रथम, मनोहर भूषण इंटर कॉलेज के वेद व्रत द्वितीय स्थान पर रहे। 200 मीटर में एमजीएमआईसी बहेड़ी के अरुण कुमार पहले, मनोहर भूषण इंटर कॉलेज के वेद व्रत दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

अंडर-17 फ्रीस्टाइल 50 मीटर में एमजीएमआईसी बहेड़ी के शिवम अव्वल रहे। राजकीय इंटर कॉलेज के रौनक दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 ब्रेस्ट स्ट्रोक 50 मीटर में पीलीभीत के प्रखर त्रिपाठी व शिखर त्रिपाठी क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 फ्रीस्टाइल 100 मीटर में एमजीएमआईसी बहेड़ी के शिवम प्रथम, जीआईसी के रौनक द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 बैकस्ट्रोक 100 मीटर में लॉयंस रोहिला इंटर कॉलेज के अमन कुमार सिंह पहले, मनोहर भूषण इंटर कॉलेज के सुबोध कुमार सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर-17 फ्रीस्टाइल 200 मीटर में एमजीएमआईसी बहेड़ी के शिवम पहले और सूर्य प्रकाश दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 फ्रीस्टाइल 400 मीटर में लॉयंस रोहिला इंटर कॉलेज के अमन कुमार सिंह ने बाजी मारी। मनोहर भूषण इंटर कॉलेज के सुबोध कुमार सिंह द्वितीय स्थान पर रहे।
अंडर-17 फ्रीस्टाइल 800 मीटर में लॉयंस रोहिला इंटर कॉलेज के अमन कुमार सिंह अव्वल रहे। मनोहर भूषण इंटर कॉलेज के सुबोध कुमार सिंह ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-14 वर्ग की 50 मीटर फ्री स्टाइल में पीलीभीत के जीनिरास कुशवाह प्रथम, 100 मीटर, 200 मीटर फ्री स्टाइल और 50 मीटर ब्रेस्ट्रोक में पीलीभीत के अंश मिश्रा ने बाजी मारी।

इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मनोहर भूषण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार ने किया। निर्णायक तैराकी कोच सुमित कुमार और उनके अन्य सहायक तथा शारीरिक शिक्षक रहे। नागेश, अमित गोयल, पंकज, अमन कुमार, आदेश यादव, एसबी तिवारी, डॉ. आरबी तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed