{"_id":"5a1c7a214f1c1b76678be049","slug":"district-hospital-starts-running","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्वल बनने को जिला अस्पताल की दौड़ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्वल बनने को जिला अस्पताल की दौड़ शुरू
बरेली।
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नेशनल एक्रिडिएशन बोर्ड ऑफ हॉस्पिटल (एनएबीएच) की सूची में शामिल होने के लिए जिला अस्पताल बरेली की दौड़ शुरू हो गई है। सोमवार को अस्पताल की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उप्र हेल्थ सिस्टम स्ट्रेंथिंग प्रोजेक्ट (यूपीएचएसएसपी) की टीम लखनऊ से पहुंची। इस दौरान मिली कमियों को दो माह में दूर करने को कहा गया है। इसके बाद टीम फिर अस्पताल चेक करेगी। अंतिम दौरा सेंट्रल टीम का होगा।
पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे से शाम 6 बजे तक यूपीएचएसएसपी की ओर से एडी डॉ. धीरज, डॉ. इफ्तिकार, कंसलटेंट अपूर्वा और महेश की संयुक्त टीम ने पूरे अस्पताल में कर्मचारियाें, मरीजों और डॉक्टरों से बातचीत की। मरीजों से दवाओं की उपलब्धता और सफाई के बारे में पूछताछ की गई। एक-एक विभाग में जाकर वहां का हाल देखा। उन्होंने जिला अस्पताल के गार्डन और बायो मेडिकल वेस्ट सिस्टम की सराहना की। प्रमुख अधीक्षक डॉ. केएस गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में सीवर की समस्या के लिए भी टीम को बता दिया गया है। इसका भी निस्तारण जल्द होगा। कई कमियां टीम को बताई गई हैं। हॉस्पिटल मैनेजर मृणालिनी उपाध्याय ने बताया कि टीम ने ओटी, इमरजेंसी, ओपीडी, वार्ड में फीडबैक लिया है। अस्पताल के कोनों में होने वाली गंदगी दूर की जाएगी।
यह फायदा होगा
एनएबीएच की सूची में शामिल होने के बाद जिला अस्पताल को कई फायदे होंगे। यहां दवाएं और स्टाफ की कमी नहीं होगी। उच्च स्तर का इलाज मिलेगा और 24 घंटे और सातों दिन जांच व इलाज की सुविधा मिलेगी। सब ऑनलाइन होगा।