फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Distressed by the undeclared power cut, the farmers surrounded the SDO

Bareilly News: बिजली की अघोषित कटौती से परेशान किसानों ने किया एसडीओ का घेराव

Thu, 17 Aug 2023 02:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 17 Aug 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Distressed by the undeclared power cut, the farmers surrounded the SDO
अलीगंज। बिजली की अघोषित कटौती से परेशान किसानों ने बुधवार को अलीगंज बिजलीघर पर एसडीओ सतेंद्र कुमार का घेराव किया। किसानों का कहना था कि नलकूप फीडर पर दिन में बमुश्किल एक घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। इस वजह से फसलें सूख रही हैं। एसडीओ ने जल्द समस्या समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने पहुंचे सूदनपुर, हैबतपुर आदि गांव के किसानों ने बताया कि बारिश न होने से धान की फसल सूखने लगी है। महंगा डीजल खरीदकर सिंचाई संभव नहीं हैं। ऐसे में जिन किसानों के खेत पर नलकूप लगे हैं वहां से आसपास के खेतों की सिंचाई हो सकती है। लेकिन बिजली न आने से यह नलकूप भी बंद पड़े हैं। आलम यह है कि दिन में बमुश्किल एक घंटे के लिए बिजली आती है।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि रोस्टर के अनुसार नलकूप फीडर पर बिजली की सप्लाई दी जाए ताकि धान की फसल को सूखने से बचाया जा सके। एसडीओ के आश्वासन देने पर किसान लौट गए। प्रदर्शन करने वालों में कुलवीर सिंह फोगाट, ऊधम सिंह, हरवीर सिंह, जितेंद्र चौधरी, सोनू आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरलोडिंग और पुरानी मशीनों की वजह से समस्या आ रही है। प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेजा जा चुका है। जल्द किसानों की समस्या का निदान कराया जाएगा। सतेंद्र कुमार, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed