फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dispute over putting soil in the cemetery, agreement in the police station

कब्रिस्तान में मिट्टी डालने पर विवाद, थाने में समझौता

Wed, 22 Dec 2021 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Dispute over putting soil in the cemetery, agreement in the police station
कब्रिस्तान में निर्माण की शिकायत लेकर थाना बारादरी पहुंचे व्यापारी।
कोविड अस्पताल के पास कब्रिस्तान में चल रहा था काम
विज्ञापन

बरेली। खुर्रम गौंटिया में तीन सौ बेड कोविड अस्पताल के सामने कब्रिस्तान की दीवार तोड़कर निर्माण किए जाने की सूचना पर विवाद शुरू हो गया। व्यापारियों के आपत्ति जताने पर दोनों पक्ष थाने पहुंचे जहां नया निर्माण न करने की शर्त पर समझौता हो गया।
मंगलवार को कोविड अस्पताल के सामने कब्रिस्तान की दीवार तोड़कर मिट्टी डालने काम शुरू करा दिया गया। पड़ोस के ही व्यापारी मुकेश खटवानी की सूचना पर राजेंद्र गुप्ता, विशाल मेहरोत्रा, दुर्गेश खटवानी समेत कई व्यापारियों ने थाना बारादरी पहुंचकर कब्रिस्तान में नए निर्माण पर आपत्ति जताई। इस पर पुलिस ने वहां काम करा रहे मो. हुसैन, आले नवी, मो. इकबाल, इरफान आदि को भी थाने बुला लिया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने निर्माण का आरोप लगाया तो कब्रिस्तान कमेटी के लोगों ने कहा कि वहां अखाड़ा है और उसकी दक्षिण दिशा में नाली का गंदा पानी भर जाता है। इस वजह से वहां मिट्टी डलवाई जा रही थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता कराया कि वे लोग कब्रिस्तान में सिर्फ मिट्टी डालेंगे, कोई नया निर्माण नहीं करेंगे। समझौता होने के बाद दोनों पक्ष लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed