{"_id":"646a8ad0123548348900b885","slug":"disobeying-officers-orders-chief-engineer-suspended-on-charges-bareilly-news-c-4-noi1138-161112-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अफसरों का आदेश नहीं मानने के आरोप में चीफ इंजीनियर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अफसरों का आदेश नहीं मानने के आरोप में चीफ इंजीनियर निलंबित
Mon, 22 May 2023 10:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 10:40 AM IST
सार
अधिकारियों का आदेश न मानने पर नगर निगम के चीफ इंजीनियर पर बड़ी कार्रवाई हुई है। चीफ इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
बरेली नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली नगर निगम के मुख्य अभियंता भूपेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि वह अफसरों का आदेश नहीं मानते थे। निलंबन पत्र के मुताबिक उनके विभाग के अधीनस्थ भी उनके नियंत्रण में नहीं थे। यह कार्रवाई नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स की रिपोर्ट पर की गई है।
विज्ञापन
नगर विकास अनुभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात के पत्र के मुताबिक मुख्य अभियंता का उनके अधीनस्थों पर कोई नियंत्रण नहीं था और वह अफसरों की आदेश नहीं मानते थे। विकास कार्य पूरे होने के बाद भी भुगतान के लिए फाइलें आगे नहीं बढ़ाते थे। आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों की गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण नहीं करते थे।
विज्ञापन
आरोप यह भी है कि वह विभागीय बैठकों में शामिल नहीं होते थे। नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स द्वारा जारी स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देते थे। इन सभी आरोपों के आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल को जांच अधिकारी बनाया गया है। वह जांच कर शासन को रिपोर्ट भेजेगी।
विज्ञापन