फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Discussion to remove the obstacle coming in the way of consolidation

Bareilly News: चकबंदी में आ रही बाधा को दूर करने के लिए चर्चा

Fri, 21 Nov 2025 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Discussion to remove the obstacle coming in the way of consolidation
दुनका। मीरगंज तहसील क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में ढाई साल से चकबंदी प्रकिया चल रही है। बृहस्पतिवार को सहायक चकबंदी अधिकारी अभिज्ञान अपनी टीम के साथ गांव सुल्तानपुर पहुंचे। पंचायत भवन में ग्रामीणों के साथ चकबंदी प्रक्रिया में आ रही बाधा को दूर करने के लिए चर्चा की।
विज्ञापन


सहायक चकबंदी अधिकारी ने बताया कि इससे पहले तैनात राजस्व टीम ने किसानों के हिस्सों में गलतियां की थीं। इस कारण गलतियों को हटा दिया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। अब आप लोग राजस्व टीम से संपर्क करके अपने गाटों में हिस्सों की जांच कर चकबंदी कर्मचारियों का सहयोग करें। अनुसूचित जाति के दर्जनों किसानों ने बताया कि वे गांव सुल्तानपुर में गाटों पर वे 50 साल से लगान देकर खेती कर रहे हैं, लेकिन उनको चकबंदी प्रक्रिया से बाहर किया जा रहा है। इससे वह भूमिहीन हो जाएंगे।उन्होंने सभी गाटों को चकबंदी प्रकिया में शामिल करने की मांग की है। सहायक चकबंदी अधिकारी ने बताया कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नही आता है। इस पर चकबंदी अधिकारी जो भी निर्णय लेंगे। वह मान्य होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed