फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Diphtheria suspected girl dies in Faridpur

Bareilly News: फरीदपुर में डिप्थीरिया संदिग्ध बच्ची की मौत

Sat, 02 Sep 2023 02:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 02 Sep 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Diphtheria suspected girl dies in Faridpur
फरीदपुर। मोहल्ला मिर्धान में शुक्रवार को डिप्थीरिया संदिग्ध एक बच्ची की मौत हो गई। मोहल्ले के कई अन्य बच्चों में लक्षण होने की आशंका जताई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ले में कैंप लगाकर जांच की।
विज्ञापन

मिर्धान मोहल्ले की रहने वाली अलशिफा (11) की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर शहर के निजी अस्पताल पहुंचे थे। यहां उसका उपचार किया जा रहा था। डॉक्टर ने डिप्थीरिया संदिग्ध बताया था। शुक्रवार सुबह अलशिफा ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर घर चले आए। मोहल्ले वालों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कॉल कर डिप्थीरिया संदिग्ध बच्ची की मौत की जानकारी दी।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मोहल्ले में पहुंची। खांसी, जुखाम, बुखार जैसे लक्षणों वाले लोगों की जांच की गई। आसपास के करीब 20 परिवारों को दवाई दी गई। फरीदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर अनुराग गौतम ने बताया कि जिस बच्ची की मौत हुई है, उसके परिजनों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों को खतरा अधिक होता है। मोहल्ले वालों को भी दवाईंया दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बच्चों की हो चुकी मौत
पिछले करीब एक सप्ताह में डिप्थीरिया संदिग्ध तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। तहसील क्षेत्र के गांव मोहनपुर और कस्बा के मोहल्ला फर्रखपुर में बीते दिनों दो बच्चों की मौत हुई थी। कई अन्य भी संदिग्ध हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें कैंप लगाकर जांच करने के बाद दवाई का वितरण कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed