फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   devotees pickup collides with truck parked on the roadside man dies in budaun

Budaun News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं की पिकअप, युवक की मौत, बच्चों समेत 23 घायल

Tue, 14 May 2024 04:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 May 2024 04:47 PM IST
सार

बदायूं के उझानी इलाके में श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बच्चों समेत 23 श्रद्धालु घायल हो गए। 

विज्ञापन
devotees pickup collides with truck parked on the roadside man dies in budaun
ट्रक में पीछे से टकराई पिकअप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णागिरि देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ गई। हादसे में पिकअप सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। बच्चों समेत 23 लोग घायल हो गए। बदायूं के उझानी इलाके में हादसा बदायूं रोड पर बांकेबिहारी कॉलेज के पास सोमवार रात करीब तीन बजे हुआ। 

विज्ञापन


सोमवार की शाम एक ट्रक खराब हो गया था। चालक ने उसे सड़क से उतार कर किनारे खड़ा कर दिया। रात करीब तीन बजे पूर्णागिरि देवी के दर्शन कर लौट रहे उघैती क्षेत्र के गांव भवानीपुर निवासी श्रद्धालुओं की पिकअप पीछे से ट्रक से भिड़ गई। टक्कर लगते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन


केबिन में फंस गए थे तीन लोग 
मामूली रूप से घायल कई यात्री पिकअप से कूद पड़े। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पिकअप की केबिन में फंसे चालक समेत तीन लोगों को बाहर निकाला। गंभीर घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज और कुछ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। हादसे में भवानीपुर निवासी पुष्पेंद्र (26) की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन-चार घायलों के हाथ और पैर भी टूट गए हैं। इन घायलों को एंबुलेंस के जरिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हादसा पिकअप चालक की वजह से हुआ है। ट्रक सड़क किनारे खड़ा था।

चालक को आ गई थी झपकी
हादसे की वजह को लेकर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस अभी तक किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। पुलिसकर्मियों ने घायलों से भी हादसे की वजह को लेकर जानकारी की। अधिकतर घायलों ने पुलिस को यही बताया कि पिकअप तो पूरी तरह ठीक थी। माना जा रहा है कि झपकी आ जाने पर चालक पिकअप पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। 

ये लोग हुए घायल 
- राम सिंह (60) पुत्र दयाराम
- वीरपाल (55) पुत्र दयाराम
- रामगोपाल (28) पुत्र महताब
- कालीचरन (40) पुत्र खुशीराम
- योगेश (28) पुत्र रामवीर
- संजीव कुमार (22) पुत्र सरनाम
- रवि (11) पुत्र राजेश
- सत्यवीर (60) पुत्र छन्नू
- विशाल (18) पुत्र धर्मेंद्र
- गुड्डू (19) पुत्र पप्पू
- राणा प्रताप (10) पुत्र सूरज
- ओमवीर (29) पुत्र पप्पू
- करन सिंह (45) पुत्र विद्याराम
- सुरेंद्र (23) पुत्र भूषण
- मुकेश (36) पुत्र देवेंद्र
- रूप किशोर (25) पुत्र केदारी सिंह
- राजेश (40) पुत्र राम बहादुर
- दुर्जेंद्र (24) पुत्र भरत सिंह
- आदेश (21) पुत्र गोवर्धन
- रमेश (22) पुत्र रामभरोसे
- अर्जुन (14) पुत्र दीनदयाल
- पवन (25) पुत्र ब्रजेंद्र
- प्रवीण (25) पुत्र ननकू


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed