{"_id":"5df7decd8ebc3e878e3820b6","slug":"devlopment-bareilly-news-bly3883327177","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई चिट्ठियां लिखीं, अफसरों ने भी कहा पर पुलिस ने अब तक नहीं दी एनओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई चिट्ठियां लिखीं, अफसरों ने भी कहा पर पुलिस ने अब तक नहीं दी एनओसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चौपुला फ्लाईओवर के लिए वन विभाग ने तो सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है, हालांकि अभी अंतिम स्वीकृति मिलनी बाकी है, लेकिन पुलिस से अब तक एनओसी नहीं मिल सकी है। इससे ओवरब्रिज का निर्माण लटका हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए कई बार चिट्ठी लिख चुके हैं। बड़े अफसर भी कई बार कह चुके हैं, लेकिन एनओसी की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है।
चौपुला ओवरब्रिज के निर्माण के लिए वन विभाग और पुलिस से एनओसी लेनी है। इसकी वजह से ओवरब्रिज का निर्माण पूरा नहीं हो पा रहा है। हालांकि सेतु निगम को चौपुला में वन विभाग ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। डीएफओ भरत लाल का कहना है कि कुछ औपचारिकता पूरी करने के बाद अंतिम स्वीकृति भी दे दी जाएगी। इधर, सेतु निगम ने पुलिस विभाग के अधिकारियों से कई बार पत्राचार किया है कि नए और पुराने पुल के बीच कनेक्ट रोड बनाने के लिए पुलिस लाइन बाउंड्री के अंदर दो पिलर बनाने हैं। इसके लिए एनओसी जरूरी है। कुछ दिन पहले डीएम नितीश कुमार ने एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के साथ चौपुला पहुंचकर निरीक्षण भी किया था लेकिन इसके बावजूद यह मामला अब तक निस्तारित नहीं हो सका है। इससे यह काम भी नहीं कराया जा पा रहा है। सेतु निगम के डीपीएम वीके सेन का कहना है कि पीडब्ल्यूडी की जितनी जमीन मिली है, उस पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है।