{"_id":"5dc08b0f8ebc3e013874b20f","slug":"devlopment-bareilly-news-bly382775036","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में टैक्स चोरी रोकने के लिए लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में टैक्स चोरी रोकने के लिए लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नवीन मंडी स्थलों में टैक्स चोरी सहित दूसरी गड़बड़ियों को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। शासन के आदेश के बाद प्रशासन ने यहां भी सभी मंडियों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।
शासन तक यह शिकायतें पहुंच रही हैं कि मंडी में आने-जाने वाले वाहनों के रिकार्ड में गड़बड़ी की जा रही है। इससे टैक्स चोरी नहीं रुक पा रही है। इससे सरकार को राजस्व का काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। इस पर अंकुश के लिए शासन ने डीएम को यह निर्देश दिए हैं कि नवीन मंडी स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि उनकी रिकार्डिंग देखकर हफ्तेेभर में कम से कम एक बार आकस्मिक निरीक्षण करके मंडी में आने-जाने वाले वाहनों का मिलान आसानी से कराया जा सके। अफसरों का कहना है कि इसका अनुपालन जल्द ही सुनिश्चित कराया जाएगा।