{"_id":"6782600a58e51468b90d86af","slug":"devendra-from-rajasthan-and-anshul-from-chandigarh-were-the-winners-bareilly-news-c-4-lko1064-559033-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: राजस्थान के देवेंद्र व चंडीगढ़ के अंशुल रहे विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: राजस्थान के देवेंद्र व चंडीगढ़ के अंशुल रहे विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप : प्रतियोगिता में चौथे दिन खेले गए 47 मुकाबले
बरेली। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, एमेच्योर बॉक्सिंग उत्तर प्रदेश संगठन की ओर से इनवर्टिस विश्वविद्यालय में चल रहीं आठवीं एलीट पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शुक्रवार को 47 मुकाबले खेल गए। चौथे दिन तमिलनाडु, राजस्थान, एसएससीबी, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर, रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड, मेघालय, त्रिपुरा, तमिलनाडु, चंडीगढ़, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ऑल इंडिया पुलिस, आंध्र प्रदेश के खिलाड़ियों के बीच खिताबी भिड़ंत हुई।
47 से 50 किलो भारवर्ग में राजस्थान के देवेंद्र सोलंकी, चंडीगढ़ के अंशुल, हरियाणा के आशीष, सर्विसेज के जादुमनी सिंह, पंजाब के गोपी, गोवा के विशाल, महाराष्ट्र के शिवाजी ने जीत दर्ज की।
50 से 55 किलो भारवर्ग में मणिपुर के जैकसन, अरुणाचल के मनीष, दिल्ली के आशीष सिवाच, सर्विसेज के पवन, बिहार के उस्मान मोहम्मद सुलतान, पश्चिम बंगाल के सुमित कुमार ने अगले चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन
55 से 60 किलो भारवर्ग में हिमाचल के आशीष कुमार, सर्विसेज के सचिन, पुणे के निखिल, गुजरात के भरत सिंह, त्रिपुरा के परविंदर, रेलवे के सचिन, पश्चिम बंगाल के शाकिर अहमद, हरियाणा के गौरिश विजेता रहे।
65 से 70 किलो भारवर्ग में सर्विसेज के हितेश गुजाल, हिमाचल प्रदेश के सौरव, लद्दाख के आकाश, पश्चिम बंगाल के इरफान मोहम्मद, रेलवे के हेमंत यादव, दमन एवं दीप के हितेश कुमार ने बाजी मारी।
70 से 75 किलो भारवर्ग में उत्तराखंड के सुमित कुमार, ऑल इंडिया पुलिस के सत्यम, हरियाणा के इश पन्नू, सर्विसेज के दीपक, रेलवे के निखिल दुबे, दिल्ली के योगेश, महाराष्ट्र के कुनाल, छत्तीसगढ़ के यश ने बाजी मारी। 75 से 80 किलो ग्राम में त्रिपुरा के करन, तमिलनाडु के संजय राज, चंडीगढ़ के अमन, मिजोरम के मालसावमतलुआंगा, दिल्ली के ध्रुव ने अगले चरण में प्रवेश किया। 80 से 85 किलो में हिमाचल के आशीष, सर्विसेज के जुगनू, रेलवे के अभीमान्य, हरियाणा के युवराज ने जीत दर्ज की। 85 से 90 में राजस्थान के हर्ष चौधरी विजेता रहे। संवाद

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद