फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Development work will be done in Bareilly on the lines of Mumbai-Delhi

Bareilly: मुंबई-दिल्ली की तर्ज पर बरेली में होंगे विकास कार्य, कमिश्नर ने अफसरों को दिए दिशा-निर्देश

Sun, 11 Jun 2023 04:03 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 11 Jun 2023 04:03 PM IST
सार

यहां के अफसर महानगरों के विकास प्राधिकरण से संपर्क कर मंडल के विकास की रूपरेखा तय करेंगे। ताकि बरेली मंडल में लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया हो सकें।

विज्ञापन
Development work will be done in Bareilly on the lines of Mumbai-Delhi
कमिश्नर सौम्या अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली मंडल के विकास का खाका तैयार किए जाने की प्रक्रिया में अब अफसर मुंबई, दिल्ली महानगरों का दौरा करेंगे। महानगरों के विकास प्राधिकरण से संपर्क कर मंडल के विकास की रूपरेखा तय करेंगे। ताकि बरेली मंडल में लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया हो सकें।

विज्ञापन


कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष बरेली मंडल के लिए अगले 25 वर्षों के विकास की कार्ययोजना प्रस्तुत की थी। प्रोजेक्ट को सराहा गया था साथ ही और संभावनाएं तलाशने का सुझाव दिया गया था। इसमें प्रत्येक व्यक्ति तक सड़क, बिजली, पानी आदि मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना, उद्योग और कारोबार के लिए बेहतर माहौल और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन के लिए एरोसिटी का फायदा लेने के लिए संभावित योजना समेत रोजगार और आय के स्रोत तैयार करना शामिल है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बूढ़ी मुर्गियों का बनेगा अचार: मशीन में विकसित होंगे चूजे, CARI के वैज्ञानिकों ने विकसित की तकनीक
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन के लिए एक ओर जहां उत्तराखंड की तर्ज पर स्थानीय धार्मिक, पौराणिक, एतिहासिक विरासत को संजाने के साथ खूबसूरत वादियों को व्यवस्थित किया जाएगा, वहीं दूसरी ओर अधिकारी मुंबई-दिल्ली पहुंचकर मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण और दिल्ली के संबंधित प्राधिकरणों से मुलाकात कर विकास का प्रस्तावित मॉडल तैयार करेंगे। इसके लिए कमिश्नर ने अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed