{"_id":"6924c2dabcb17c12d502febc","slug":"development-work-on-mirganj-divna-road-picks-up-pace-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-3366-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मीरगंज–दिवना रोड पर विकास कार्य ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मीरगंज–दिवना रोड पर विकास कार्य ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन
मीरगंज। लंबे समय से उपेक्षित मीरगंज–दिवना रोड पर आखिरकार सुधार कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। लोगों की वर्षों पुरानी मांग को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने इस मार्ग पर चौड़ीकरण और पत्थर बिछाने का काम पूरा कर लिया है। यह जानकारी पीडब्ल्यूडी के जेई कुलदीप कुमार ने दी है।
उन्होंने बताया कि अब सड़क सुधार का सबसे महत्वपूर्ण चरण डामरीकरण का कार्य बहुत जल्द शुरू कराया जाएगा। इसके लिए विभागीय तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। डामरीकरण शुरू होते ही सड़क को नई मजबूती और सुंदरता मिलेगी, जिससे आवागमन पहले की तुलना में कहीं अधिक सुगम होगा।
स्थानीय निवासी रामेंद्र सिंह चौहान, संतोष शर्मा,गुड्डू सिंह,जुल्फिकार अहमद, राजकुमारी चौहान ने बताया कि मीरगंज–दिवना रोड क्षेत्र की प्रमुख लिंक सड़क है, लेकिन पिछले कई वर्षों से गड्ढों की वजह से यह मार्ग बेहद खस्ताहाल हो गया था। बाइक और छोटे वाहनों का निकलना भी खतरे से खाली नहीं था। चौड़ीकरण और पत्थर बिछाने के बाद अब लोगों को राहत मिलने लगी है और वाहन आसानी से चलने लगे हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष रामनारायन गुप्ता ने कहा कि इस मार्ग पर सड़क खराब होने से माल ढुलाई में देरी होती थी और खर्च भी बढ़ जाता था। अब इससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। गांवों को जोड़ने वाली इस सड़क के सुधरने से शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि से जुड़ी गतिविधियों में भी तेजी आएगी। संवाद