फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Development of temples and tourist places will start in March

Bareilly News: मार्च में शुरू होगा मंदिरों व पर्यटन स्थल का विकास

Sun, 08 Feb 2026 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Development of temples and tourist places will start in March
छह मंदिरों में 12 करोड़ की लागत से होने है निर्माण कार्य
विज्ञापन

बरेली। मंदिरों व पर्यटन स्थलों के विकास के लिए एजेंसियों का चयन इस माह के अंत तक कर लिया जाएगा। विकास कार्य मार्च में शुरू होंगे।

जिले के सात नाथ मंदिरों सहित अन्य धार्मिक व पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाना है। सरकार की मंशा है कि जिले में अधिक से अधिक पर्यटक आएं। अक्तूबर 2025 में पर्यटन विभाग की ओर से अहिच्छत्र, सिरोही शिव मंदिर, बड़ा बाग हनुमान मंदिर, रामजानकी मंदिर, ठाकुर जी मंदिर, पहलऊनाथ मंदिर के विकास के लिए प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे, जिन्हें स्वीकृति भी मिल गई थी। अब पर्यटन विभाग की ओर से एजेंसियों का चयन किया जा रहा है। मार्च की शुरुआत में ही 12 करोड़ रुपये की लागत से काम शुरू होने की उम्मीद है।

इन मंदिरों में होना है कार्य
पर्यटन विभाग के अनुसार, बड़ा बाग हनुमान मंदिर में 355.54 लाख रुपये की लागत से बहुउद्देशीय हॉल, धर्मशाला, मुख्य द्वार, परिक्रमा स्थल, लाइटिंग आदि के कार्य किए जाने हैं। आंवला तहसील क्षेत्र में स्थित अहिच्छत्र में यात्री विश्राम गृह, अतिरिक्त विकास और उद्यान के लिए शासन ने 213.40 लाख के प्रस्ताव को मंजूर करते हुए बजट जारी कर दिया है। आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक में स्थित सिरोही शिव मंदिर परिसर में बहुउद्देशीय हॉल, यात्री पाथ-वे आदि, विश्राम गृह बनाया जाना है। रामजानकी मंदिर में बहुउद्देशीय हॉल, मुख्य द्वार, पाथ-वे और उद्यान का निर्माण होना है। इसके लिए 296.63 लाख रुपये की मंजूरी मिल चुकी है। मीरगंज स्थित ठाकुर जी मंदिर परिसर में बहुउद्देशीय हॉल, धर्मशाला के साथ उद्यान के लिए 106.44 लाख रुपये की धनराशि आई है। फरीदपुर स्थित पहलऊनाथ शिव मंदिर परिसर में बहुउद्देशीय हॉल, संत विश्राम गृह, पाथ-वे और उद्यान के लिए प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए शासन ने 103.05 लाख का बजट स्वीकृत किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed